{"_id":"6276dd1f20f5a4332c5b5219","slug":"crime-ambala-news-knl107434013","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.35 ग्राम स्मैक के साथ दो अलग-अलग जगह से युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.35 ग्राम स्मैक के साथ दो अलग-अलग जगह से युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला पुलिस ने स्मैक बेचने के दो आरोपियों को अलग-अलग जगह से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.35 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। अंबाला कैंट पुलिस ने आरोपी मंदीप सिंह उर्फ रिंकू निवासी छोटा शिवाला अंबाला कैंट को 11 ग्राम और एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने देवी चंद निवासी गांव बिहटा को 5.35 ग्राम के साथ काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके सेंट्रल जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना अंबाला कैंट पुलिस टीम गत देर रात पुल चमेली चौक के निकट गश्त पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि छोटा शिवाला अंबाला कैंट निवासी मंदीप सिंह उर्फ रिंकू स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर के निकट से ही उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जबकि एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गांव बिहटा निवासी देवी चंद को 5.35 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया। पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स की टीम साहा चौक के निकट गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि देवी चंद स्मैक बेचने का काम करता है। वह कुछ समय बाद स्मैक बेचने के लिए अपने घर से साहा की तरफ आएगा। पुलिस ने गांव बिहटा मोड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की और मुखबिर के इशारे पर पैदल आ रहे देवी चंद को काबू कर लिया।