फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cricket lovers will get facilities, cricket stadium will be built

Ambala News: क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगी सुविधा, बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cricket lovers will get facilities, cricket stadium will be built
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में बनाया गया साइकिल ट्रैक। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। क्रिकेट खेल के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अंबाला छावनी में क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कार्यवाही आरंभ हो गई है। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर निगम आयुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को रिक्त भूमि देखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद के अधिकारी भी उक्त आदेशों का पालन करवाने में जुट गए हैं। प्राथमिक स्तर के तहत नगर परिषद ने अपने अधीन रिक्त भूमि का आंकलन शुरू किया है। हालांकि सदर क्षेत्र में जगह नहीं है, इसलिए नप के अधीन गांवों में ही भूमि को लेकर कार्यवाही आरंभ की गई है। आगामी कुछ दिनों में इसकी रिपोर्ट तैयार करके निगम आयुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

दो मैदान में खेलते थे क्रिकेट
अंबाला छावनी में गांधी मैदान और सेना का मैदान क्रिकेट खेल के प्रेमियों की पसंद थी। यहां हमेशा मैच खेले जाते थे। शनिवार और रविवार के दिन तो यहां लोगों का मेला लगा रहता था। लेकिन मौजूदा समय में सेना के मैदान में इमारत बन गई है और गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक। इस कारण अब क्रिकेट खेलने वाले बच्चों व युवाओं को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त की बैठक के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर निर्देश मिले थे। इसके तहत रिक्त भूमि का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद स्टेडियम की आगामी रुपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें सुविधाओं के अनुसार अनुमानित लागत भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed