फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cricket addiction: preparation for hitting fours, sixes and spin

क्रिकेट की खुमारी : चौके-छक्के लगाने और फिरकी की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket addiction: preparation for hitting fours, sixes and spin
संयम बंसल, ​क्रिकेट ​खिलाड़ी
अंबाला। क्रिकेट के प्रति दीवानगी युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि छोटी उम्र में ही क्रिकेट अकादमी का हिस्सा बनकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ यूनिवर्सिटी लेवल पर चौक-छक्के लगाकर और गेंदबाजी की फिरकी घुमाकर माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला के सनातन धर्म कॉलेज में चल रही अकादमी में रोजाना प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। इसके अलावा छुट्टियों में यह आंकड़ा भी बढ़ जाता है। बता दें कि आईपीएल में केकेआर की टीम से खेल रहे गेंदबाज वैभव अरोड़ा भी अंबाला का रहने वाला है और अंबाला आता है तो इसी मैदान की पिच पर प्रैक्टिस कर युवाओं व बच्चों में जोश भरता दिखाई देता है।
विज्ञापन

फोटो नंबर - 29
पहली महिला टीम की थी कप्तान
कॉलेज लैवल पर आकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अपनी टीम में वह ऑलराउंड की भूमिका निभा रही है। चार बार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी लैवल के टूर्नामेंट में टीम संग शामिल हुई है और उनकी टीम चारों बार पदक हासिल किए हैं। एकल तौर पर भी उनका यूनिवर्सिटी लेवल पर उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देखते हुए चयन हुआ है। इसके अलावा पहली बार खेल महाकुंभ में शामिल महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान सैनी, महिला खिलाड़ी
फोटो नंबर - 28
जिला स्तरीय टूर्नामेंट में जड़ा था शतक
वह बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन बॉलर भी है। 2014 से वह अकादमी का हिस्सा बनने के बाद प्रोफेशनली क्रिकेट खेल रहा है। स्कूल लैवल के साथ-साथ कॉलेज की तरफ से भी कई टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुका है। 2023 में बीसीसीआई की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अंबाला की तरफ अंडर 23 आयु वर्ग में एक अर्धशतक और दूसरा शतक मारा था
सेम्यूल मसी, खिलाड़ी
फोटो- 27
बल्ले और गेंदबाजी दोनों में रहा बेहतरीन प्रदर्शन
वह नौवीं कक्षा का छात्र है और स्कूल लैवल पर खेल रहा है। स्कूल के अलावा वह अकादमी का भी हिस्सा है और टीम में ऑलराउंड निभा रहा है। वह नवंबर 2023 में होने वाले जिला स्तरीय स्कूल निशा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर खिताब भी हासिल किया और बल्ले से भी काफी रन बटोरे थे।
संयम बंसल, खिलाड़ी
फोटो नंबर -30
तीन मैच में हासिल किए थे नौ विकेट
स्कूल लेवल से क्रिकेट की शुरुआत 2013 में की थी। 2021 में एसडी कॉलेज की क्रिकेट अकादमी में आने के बाद तेज गेंदबाजी के गुर सीखे और कॉलेज की टीम में भी जगह बनाई। कॉलेज की तरफ 2023 में चेन्नई में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर मुकाबले जीते और तीन मैच में नौ विकेट हासिल कर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिताब भी जीता। कैथल में फरवरी 2024 आयोजित होने वाले डीजीएचई हायर एजुकेशन टूर्नामेंट में उनकी टीम विजयी रही।
मानव, खिलाड़ी
फोटो नंबर -31
किसी भी खेल में बच्चे को जरूर डालें
बच्चे को किसी न किसी खेल में जरूर डालना चाहिए। क्रिकेट वैसे भी लोकप्रिय है और खुद के साथ-साथ बेटे का भी रुझान क्रिकेट के तरफ था। इसलिए वह शुरुआती चरण में भी मजबूत हो इसलिए अकादमी में डाला है।
मयूर सिंह, अभिभावक
----
फोटो नंबर - 32
शुरुआती चरण में दिए गए प्रशिक्षण के आते हैं बेहतर परिणाम
खुद भी वह यूनिवर्सिटी लैवल तक क्रिकेट खेल चुके हूं और बेटे को एक साल पहले अकादमी में डाला है। बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए शुरुआती चरण में ही प्रशिक्षण दिलवाया जाए तो उसके बेहतर परिणाम आते हैं। इसलिए बेटे को भी अच्छे लैवल तक पहुंचाना चाहता हूं ताकि वह अंबाला का नाम चमका सके।
भरत शर्मा, अभिभावक
फोटो नंबर - 33
खिलाड़ियों का बेस बेहद जरूरी : कोच
क्रिकेट का रुझान बढ़ता जा रहा है। अगर छोटी उम्र से ही खिलाड़ियों का बेस तैयार किया जाए तो बेहतरीन खिलाड़ी उभरकर निकलता है। वह खुद भी स्कूल नेशनल के अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर भी खेलकर पुरस्कार जीत चुके हैं। साथ ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के टीम सलेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सांई से भी सर्टिफाइड कोच है।

सूर्य प्रकाश सिंह, कोच, क्रिकेट, सनातन धर्म कॉलेज मैदान।

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

संयम बंसल, क्रिकेट खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed