फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Creta overturned after colliding with a vehicle, one dead

Ambala News: वाहन से टकराकर पलटी क्रेटा, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Creta overturned after colliding with a vehicle, one dead
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार हाईवे किनारे खड़ी बिजली निगम के वाहन से टकराकर पलट गई। यह हादसा शनिवार देररात को करीब 12 बजे हुआ। हादसे में क्रेटा सवार छावनी के नन्हेड़ा निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत की मौत हो गई। जबकि कार चालक आदित्य भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। उपचार के बाद आदित्य को छुट्टी मिल गई थी। रविवार को अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता नन्हेड़ा के आनंद विहार निवासी सतविंद्र सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

उधर, यह हादसा अस्पताल के बाहर दुकान पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। साफ दिखाई दे रहा है कि कार महेश नगर की तरफ से तेज रफ्तार में आती है। बिजली निगम की गाड़ी अस्पताल के बाहर हाईवे किनारे खड़ी थी। जबकि कर्मचारी बाहर निकलकर चाय पी रहे थे। इतने में क्रेटा कार आकर पहले तो बिजली निगम की गाड़ी से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद बिजली निगम की गाड़ी डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रही थी। हादसे में एक बाइक भी कार की चपेट में आने पर क्षतिग्रस्त हो गई।
हाईवे की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद हाईवे की रेलिंग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक तरफ क्रेटा कार के पास तो दूसरी तरफ बिजली निगम की गाड़ी के टकराने वाली जगह से। जब हादसा हुआ तो बिजली निगम की गाड़ी के आगे कुछ लोग भी खड़े थे। गनीमत यह रही कि क्रेटा गाड़ी पहले बिजली निगम की गाड़ी से टकराई, वरना यह हादसा कई युवकों को अपनी चपेट ले लेता।

आदित्य के साथ घूमने गया था जसप्रीत

मृतक के पिता नन्हेड़ा के आनंद विहार निवासी सतविंद्र सिंह ने बताया कि उनका प्राइवेट बिजनेस है और बेटा जसप्रीत मोहाली की एक निजी कंपनी में काम करता था। बेटा अपने दोस्त आदित्य के साथ महेश नगर गया था। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई थी। जबकि कार चालक आदित्य कुछ समय पहले ही विदेश से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed