{"_id":"646fb030c866a8d110000274","slug":"craving-for-electricity-and-water-the-condition-is-bad-due-to-heat-ambala-news-c-36-1-sknl1002-3885-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली-पानी को तरसे, गर्मी से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली-पानी को तरसे, गर्मी से हाल बेहाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में बुधवार रात्रि को हुई हल्की बूंदाबांदी और चली हवाओं के बाद कई क्षेत्रों में की बत्ती गुल हो गई। कई क्षेत्रों में वीरवार दोपहर तक बिजली नहीं आई। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं बिजली न आने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने बामुश्किल घरों में रोजमर्रा के काम निपटाए।
दूसरी ओर, बिजली न आने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। इसमें छोटा बाजार, मेहरा वाला चौक, पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर आदि क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित रहे। बिजली न आने की शिकायत को लेकर जब लोगों ने टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया तो वह भी नहीं लगा। कई कॉलोनियों व सेक्टरों में तीन से चार तो कहीं दोपहर बाद भी बिजली गुल रही। यह स्थिति तब है जब बिजली निगम की ओर से बिजली उपकरणों के सुधार को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लग रहे बड़े-बड़े कटों ने आमजन की परेशानी बढ़ाई हुई है।
200 से अधिक आई शिकायतें
बिजली के कट लगने के बाद लोगों ने बिजली विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबरों पर कॉल करने शुरू कर दिए। इस दौरान बिजली निगम कार्यालय में करीब 200 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। जिन कॉलोनियों में रात को लाइट आ गई थी, वहां लोगों ने राहत की सांस ली। जहां बिजली नहीं आई, वहां लोगों के कई प्रयासों के बाद भी टोलफ्री नंबर नहीं मिले। अगर किसी इक्का दुक्का व्यक्ति का मिला तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
50.37 लाख यूनिट बिजली की हुई थी खपत
बिजली विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में पिछले एक सप्ताह में सबसे कम 50.37 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। इससे पहले को 19 मई को 61.63 लाख, 20 मई को 65.12 लाख, 21 मई को 68.82 लाख, 22 मई को 71.88 लाख, 23 मई को 73.88 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। वहीं वीरवार को भी कम ही बिजली खपत का अनुमान लगाया जा रहा है।
व्यवस्था करे निगम
बिजली के लंबे-लंबे कट हमारे लिए परेशानी बन गए हैं। कई बार तो यह स्थिति रहती है कि इन्वर्टर-बैटरी तक खत्म हो जाती है। बिजली निगम को चाहिए कि इन कटों से राहत के लिए उचित व्यवस्था करे, ताकि गर्मी में लोगों को परेशान न होना पड़े। -अली।
पूरा बिल देते हैं
कई बार तो कई-कई घंटे बिजली नहीं आती है। बिजली निगम को चाहिए कि वह पहले से ही अपने उपकरणों को इस तरह से तैयार रखे कि लोगों को परेशान न हो। जब लोग बिल पूरा देते हैं तो उन्हें सुविधाएं भी पूरी मिलनी चाहिए। - विशाल।
तैयारी करके सीखें
गर्मियों में पंखें, कूलर और एसी चलते हैं। यह जानकारी बिजली निगम को होती है। इसके बावजूद पहले से तैयारी नहीं रखता है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बिजली कटों से निजात के लिए विभाग को तैयारी करके रखनी चाहिए। - सौरभ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वैसे तो कोई बड़ा ब्रेक डाउन नहीं हुआ था। जहां बिजली गई थी जल्द आ गई थी। अगर वेस्ट डिविजन में कोई दिक्कत है तो इस संबंध में जेई को बोलकर जांच करवाते हैं।
- सुखबीर सिंह, एक्सईएन, अंबाला सिटी।