फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crane climbs on bike, two injured

Ambala News: क्रेन बाइक पर चढ़ाई, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crane climbs on bike, two injured
नारायणगढ़। शाहपुर के पास बाइक सवार दो दाेस्तों पर क्रेन चालक द्वारा क्रेन चढ़ाकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में जफरपुर गांव निवासी गौरव ने बताया कि वह यमुनानगर कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करता है। 22 नवंबर को वह अपने हिमाचल के सोलन कुनीहार किला निवासी दोस्त निशांत शर्मा व एक अन्य दोस्त के साथ नारायणगढ़ बस अड्डा से अपनी बाइक पर सवार होकर दोस्तों को काला आम्ब छोड़ने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

वह शाहपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक में हवा कम होने के कारण उसने पंजाबी ढाबा के पास बाइक सड़क किनारे रोक दी। इसी दौरान निशांत का दोस्त बाइक से नीचे उतर गया। इसके बाद एक तेज रफ्तार क्रेन चालक अपनी लापरवाही से क्रेन चलाता हुआ आया और बाइक पर बैठे गौरव और निशांत के ऊपर क्रेन को चढ़ा दिया। जिसके कारण वह दोनों दाेस्त घायल हो गए। परिजन उसको एमएम अस्पताल मुलाना ले गए। जहां से उसे चंडीगढ़ से सेक्टर 12 पीजीआई में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed