फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crackdown on drug smugglers, four accused arrested

Ambala News: नशा तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers, four accused arrested
अंबाला। नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ट्रेनों के माध्यम से दूसरे राज्यों से नशा लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचे चार तस्करों को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अंबाला कैंट जीआरपी थाने में आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 65 हजार रुपये का चूरापोस्त, अफीम व स्मैक बरामद की गई है। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले मामले के आरोपी को प्लेटफार्म 6/7 से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वो पंजाब जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी 29 वर्षीय गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है और उसके कब्जे से एक हजार रुपये की 1.250 कि.ग्रा. चूरापोस्त जब्त की गई है। दूसरे मामले में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने वेटिंग हाल से दो युवकों को 56 हजार रुपये की 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी 22 वर्षीय चाहत कुमार और 19 वर्षीय काविया के तौर पर हुई है। तीसरे मामले में प्लेटफार्म 1-ए से एक बुजुर्ग को आठ हजार रुपये की 35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी 75 वर्षीय रघबीर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed