{"_id":"670480d16e699e2fa00c63e4","slug":"couple-was-sprinkled-with-powder-and-rs-5000-was-stolen-ambala-news-c-36-1-amb1002-130809-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दंपती पर पाउडर छिड़क पांच हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दंपती पर पाउडर छिड़क पांच हजार उड़ाए
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद दोनों आरोपी
मुलाना। दोसड़का में फकीर के वेश में आए दो लोगों ने एक दंपती पर सफेद पाउडर छिड़ककर बेसुध कर दिया। वे युवक की जेब से पांच हजार रुपये ले गए। दोनों ने भूखा होने की बात बोलकर घर में प्रवेश किया था।
उन्होंने दंपती को अपनी ठगी का शिकार बनाया। दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। दोसड़का में साढाैरा रोड पर श्री रविदास मंदिर के पास वाली कॉलोनी में रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे फकीर के वेश में दो युवक उनके घर का दरवाजा खटखटाने लगे। उन्होंने कहा कि वो भूखे है उन्हें खाना चाहिए।
इस पर दिनेश और उसकी पत्नी ने उन्हें अंदर आने दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने सफेद पाउडर जैसा पदार्थ उनके ऊपर छिड़क दिया। इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला । दिनेश ने कहा कि उसके बाद जैसा वो दोनों बोल रहे थे हम कर रहे थे। दिनेश के अनुसार उन्होंने उसकी जेब से करीब 5200 रुपये निकाले और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद दिनेश के पिता जगदीश चंद घर आए तो देखा कि दिनेश और उनकी पत्नी अपना अपना सिर पकड़कर कोने में बैठे थे। जब जगदीश ने उन्हें हिलाया तो उन्हें होश आया और दोनों ठगों को ढूंढने का प्रयास लेकिन वो मौके से फरार हो चुके थे। दोनों आरोपी आस-पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है।