फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple hit by car, man's leg cut off

Ambala News: दपंति को कार ने मारी टक्कर, व्यक्ति का पैर कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Couple hit by car, man's leg cut off
अंबाला। भतीजे की शादी से लौट रहे दपंति की एक्टिवा को कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में व्यक्ति के पैर के टखने के बाद गहरी चोट लगी थी। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान पैर ही काटना पड़ा। यह हादसा 14 नवंबर को हुआ था लेकिन अब पुलिस ने घायल नरमैल सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल महेश नगर स्थित अमन नगर निवासी नरमैल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी करता है। 13 नवंबर को भाई के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर के मखोर गांव गया हुआ था। शादी के बाद वह पत्नी मित्तो देवी के साथ एक्टिवा पर अंबाला कैंट आ रहा था। जैसे ही वह हिमाचल ढाबा के पास पहुंचा तो सड़क निर्माण का कार्य चलने से ट्रैफिक एक ही लेन पर चल रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह पत्नी सहित सड़क पर गिर कर चोटिल हो गया था। अंबाला कैंट से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। पैर के टखने के बाद फ्रेक्चर होने के कारण उसका पैर काटना पड़ा था। पत्नी भी चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed