{"_id":"578bd06a4f1c1b676bc4b9bc","slug":"couple-healt-down-to-eat-the-food-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवा खाने से दंपति और बेटे की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवा खाने से दंपति और बेटे की हालत बिगड़ी
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीमार बच्चा
- फोटो : amar ujala
गांव ढकोला में रविवार शाम को हलवा खाने से अचानक एक परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अन्य रिश्तेदार व पड़ोसी कैंट सिविल अस्पताल ले आए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। सभी अभी कैंट सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
साहा के गांव ढकोला में रविवार को घर में एक परिवार ने आटे का हलवा बनाया था। हलवा बनाने के बाद परिवार के सदस्य राजीव, उसकी पत्नी ममता व बेटे पारस ने हलवा खाया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सभी परिजनों के पेट में दर्द होने लगा और सभी को उल्टियां होने लगीं। ये देखकर परिजन घबरा गए। हलवे का सेवन करने वालों की बिगड़ती हालत को देखकर अन्य परिजन अपने पड़ोसियों की मदद से तुरंत तीनों को लेकर कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया तो ये मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। फिलहाल मरीज उपचाराधीन है।