फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple duped of two lakhs on the pretext of polishing gold jewelery

Ambala News: सोने के आभूषण चमकाने के बहाने दंपती काे लगाया दो लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of two lakhs on the pretext of polishing gold jewelery
अंबाला सिटी। शहर स्थित तंदूर बाजार में वीरवार को तीन व्यक्तियों और एक महिला ने दंपती से दो लाख रुपये की कीमत के गहने लेकर फरार हो गए। तंदूरा बाजार वीरवार को दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर एक महिला और तीन व्यक्ति कतियाल रेडियोज पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित इस दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करते हैं। इस दौरान लुटेरों ने सामान के रेट से बातचीत की शुरुआत की। इसके बाद दुकानदार दंपती धर्मपाल व वीना रानी को बातों में उलझा लिया और कहा कि वह सोने के आभूषणों की सफाई करने का काम करते हैं। दुकान पर बैठा दंपती उनकी बातों में आ गया और अपने गहने उन्हें साफ करने के लिए दे दिए। जिसमें दो सोने की अंगूठियां और एक सोनी की चूड़ी शामिल थी।
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरे दंपती को अपनी बातों में फंसाकर वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने सोने के आभूषणों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक की बताई है। पुलिस चौकी नंबर 1 के जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। जांच में फुटेज अभी नहीं मिली है और आस पास के कैमरों से लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed