फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillors face to face on drainage of dirty water

Ambala News: गंदे पानी की निकासी पर पार्षद आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Councillors face to face on drainage of dirty water
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 
अंबाला। गंदे पानी की निकासी के लिए नगर परिषद अंबाला सदर के दो वार्ड पार्षदों के बीच विवाद हो गया। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों में बहस हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पार्षदों को शांत कराया और समस्या समाधान का आग्रह किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद वार्ड 14 के पार्षद हरमिंदर हीरा ने बताया कि उनके क्षेत्र की गलियों में दूसरे क्षेत्र का पानी आ रहा है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे वार्ड 18 के पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा ने इस पर आपत्ति जताई कि उनके वार्ड से पानी नहीं आ रहा, बल्कि सीवर पाइप डालने के कारण यह समस्या है। दोनों पार्षदों ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वो पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करे, अन्यथा उन्हें नगर परिषद के अधिकारियों से बात करनी पड़ेगी। ठेकेदार ने दोनों पार्षदों का समस्या समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जीना हुआ मुहाल
वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी में हम रह रहे हैं। लेकिन पिछले लगभग एक माह से गंदे पानी की समस्या के कारण जीना मुहाल हो गया है। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण जहरीले कीड़े-मकौड़े घरों में घुस रहे हैं। लेकिन कोई सूध लेने वाला नहीं है। समस्या की जानकारी पार्षद को दी गई है , उम्मीद है कि समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिता जैन।
गली बनी तालाब
हमारी गली तो तालाब में परिवर्तित हो गई है। ऐसा लगता है कि किसी पिछड़े क्षेत्र में रह रहे हों। गंदे पानी से निकलकर बाजार जाना पड़ता है। कई बार नगर परिषद में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब दोनों पार्षदों को बुलाया है ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
देवेंद्र शर्मा।
वर्जन
न्यू जनकपुरी के लोग पिछले काफी समय से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे थे। यह पानी वार्ड 18 से आ रहा है। इस संबंध में संबंधित वार्ड के पार्षद को भी मौके पर बुलाकर हालात दिखाए हैं। उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो जाएगा।
हरमिंदर हीरा, वार्ड 14 पार्षद।
वर्जन
क्षेत्र में सीवर पाइप डालने का काम चल रहा है। इस वजह से यह समस्या आई थी। ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वो पानी की निकासी का प्रबंध पाइप के माध्यम से करें। वहीं सफाई कर्मचारियों को समस्या के समाधान की हिदायत दी गई है।

श्याम सुंदर अरोड़ा, वार्ड 18 पार्षद।

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 14 न्यू जनकपुरी मे जलभराव के बीच निकलती महिला। सोशल मीडिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed