फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation will issue notice for property tax, preparation begins

Ambala News: निगम संपत्ति कर के लिए देगा नोटिस, तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation will issue notice for property tax, preparation begins
अंबाला सिटी। संपत्ति कर के करोड़ो रुपये दबाकर बैठे लोगों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने के लिए तैयारी कर ली है। निगम ऐसे करीब 250 लोगों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है, जिन लोगों के पास निगम का पांच लाख से ज्यादा का संपत्ति कर बकाया है। ऐसे लोगों की निगम ने सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन

साथ ही नोटिस भी तैयार किए जा रहे हैं। एक-दो दिन में इन लोगों को निगम के नोटिस मिलने शुरू हो जाएंगे। इन 250 लोगों के पास निगम का करीब 49 करोड़ बकाया है। वहीं, निगम पांच लाख से कम वाले करीब 900 लोगों पर संपत्ति कर नहीं देने पर प्रक्रिया इसके बाद शुरू करेगा।
विज्ञापन


सर्वे में खामियां बन रही अड़चन



पहले किए सर्वे में काफी गलतियां की गई हैं। कई लोगों का दस्तावेज में एरिया ज्यादा दिखा दिया गया, जबकि किसी का संपत्ति कर ज्यादा बना दिया। इन गलतियों की वजह से लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है और निगम अधिकारियों को भी दोबारा से रिकॉर्ड को ठीक करना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी निगम में पहुंच रहे हैं, जिनके पास निगम के खाते में 5 लाख तक संपत्ति कर बकाया है, जबकि जब एरिया और आईडी को सत्यापित करते हैं तो वह संपत्ति कर हजारों रुपये भी नहीं रह जाता। निगम शहर की 1 लाख 23 हजार में से 26 हजार से ज्यादा आईडी तो सत्यापित कर चुका है, जबकि निगम में रोजाना लोग आईडी को सत्यापित करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने ली थी रेंट शाखा की बैठक

बीते दिनों नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने रेंट शाखा के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने बैठक से पूर्व अंबाला शहर व अंबाला सदर के अधिकारियों से लोगों के बकाया टैक्स के बारे में फीडबैक रिपोर्ट ली थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि जिन संपत्ति मालिकों का 5 लाख रुपये से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है, उन संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सुनवाई के लिए मालिकों को कार्यालय में बुलाया भी जाए। सभी सरकारी विभागों से भी संपत्ति कर लिया जाए।




वर्जन



जिन लोगों के पास पांच लाख रुपये से ज्यादा संपत्ति कर बकाया हैं, उनको नोटिस देने के लिए निगम तैयारी कर रहा है। एक-दो दिन में शहर में नोटिस बंटने शुरू हो जाएंगे। लोगों से भी अपील है कि वह अपनी संपत्ति कर आईडी निगम में आकर सत्यापित करवाएं।

शेर सिंह, प्रभारी, संपत्ति कर शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed