{"_id":"5e77a70a8ebc3e7697288dd5","slug":"corona-virious-ambala-news-knl259978199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू : बाजार पूरी तरह रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा, ट्रेनों के भी थमे रहे पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू : बाजार पूरी तरह रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा, ट्रेनों के भी थमे रहे पहिए
विज्ञापन
corona virious
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जिले में जनता कर्फ्यू 100 फीसदी सफल रहा। सुबह से शाम तक सड़कें पूरी तरह सुनसान दिखीं। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोज सरपट दौड़ने वाला ट्रैफिक भी पूरी तरह थमा रहा। मुख्य चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे भी पूरी तरह सुनसान रहे। बाहर से आए कुछ एक यात्री बस स्टैंड पर ही भटकते दिखे। शाम तो लोगों ने तालियां व पटाखे बजाकर शोर किया। साथ ही लोगों ने बर्तन पीटकर भी शोर किया।
बाजारों में पूरी तरह छाया रहा सन्नाटा
जनता कर्फ्यू के दौरान ट्विन सिटी के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। जिन बाजारों में रोज चहल पहल रहती थी उनमें पूरी तरह सन्नाटा रहा। कैंट के सदर बाजार, बजाजा बाजार, निकल्सन रोड, राय मार्केट, महेशनगर, अनाजमंडी, कच्चा बाजार, कबाड़ी बाजार, दाल बजाज, बब्याल, लालकुर्ती बाजार, साइंस मार्केट, पंसारी बाजार, लक्कड़ बाजार, बीडी स्कूल बाजार, हलवाई बाजार व बर्तन बाजार पूरी तरह सूना रहा। इन बाजारों में कोई भी दुकान नहीं खुली। सड़कें पूरी तरह सुनसान रही। सुबह सात बजे से सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इसी तरह सिटी की कपड़ा मार्केट, जगाधरी गेट, दाल बाजार, तंदुरा बाजार, राधा कृष्ण बाजार, सर्राफा बाजार, प्रेम नगर, जंडली समेत बाजारों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। दूर-दूूर तक इन बाजारों में कोई नजर नहीं आया।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी सन्नाटा
ट्विन सिटी के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भी पूरी तरह सूनसान रहे। खासकर कैंट के रेलवे स्टेशन से केवल माल गाड़ियां ही होकर निकलती दिखी। लंबी दूरी की कुछ ट्रेन यहां से पूरी तरह खाली निकली। कुछेक यात्री ही इन ट्रेनों में सवार थे। कैंट व सिटी के बस स्टैंड पूरी तरह खाली रहे। सरकारी बसों सुबह से ही वर्कशॉप से निकल नहीं पाई। बस स्टैंडों पर कुछेक प्राइवेट बसें ही खड़ी नजर आई। कुछ नेपाली बस यात्री ही आगे जाने के लिए बस स्टैंड पर भटकते दिखे। कोई वाहन न होने के कारण ये लोग बेहद परेशान रहे। निगम कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। टीम की ओर से बाजारों के साथ मोहल्लों को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
चौक- चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस
जनता कर्फ्यू को लेकर अंबाला पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद नजर आई। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को समझा-बुुझाकर घरों की तरफ वापिस भेजा गया और वाहन चालकों को मास्क पहनकर अपने कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाहन से आने वाले वाहनों के दस्तावेज भी पुलिस ने चेक किए। लोगों से भी घरों में ही रहने की अपील की गई।
रिक्शा और ऑटो चालक भी नहीं दिखे सड़कों पर
जनता कर्फ्यू में रिक्शा व ऑटो रिक्शा के साथ ट्रांसपोर्ट वाहन चालकों ने भी पूरा सहयोग दिया। इस दौरान कोई भी वाहन सड़कों पर नजर नहीं आया। सभी वाहन चालकों ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अशोक बूंदी ने बताया कि जिस प्रयास से जनता का भला हो उसे नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेशह ऑटो रिक्शा व रिक्शा चालक रोज कमाई कर अपने परिवार चलाते हैं लेकिन जान है तो जहान के नारे पर इन लोगों ने भी जनता कर्फ्यू में हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया था।
थालियों के साथ बजाए ढोल-नगाड़े और शंख
शाम 5 बजते ही ट्विन सिटी के लोगों ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए तालियां बजाई तो कुछ ने थालियां खड़काईं। इस दौरान ढोल व नगाड़े बजाने वाले लोगों ने भी बिना पैसे लिए इस मुहिम में अपना सहयोग दिया। प्रशासन व पुलिस ने सायरन बजाकर अपने सहयोग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेक्टर-10 में भी महिलाओं व बच्चों ने बर्तन पीटकर शोर किया। इस दौरान महिलाओं का जज्बा देखने लायक था।

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious- फोटो : Ambala