फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona virious

कोरोना पर कर्फ्यू : 86 ट्रेनें अंबाला मंडल की रद्द, 193 रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona virious
corona virious - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना पर आज कर्फ्यू का वार चलेगा। जिले की करीब 13 लाख की आबादी आज एकजुटकता का परिचय देते हुए सर्वहित में जनता कर्फ्यू में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देशहित के लिए काम करेगी। बेशक यह किसी चुनौती से कम नहीं होगा लेकिन देशहित के लिए अंबाला वासी तैयार हैं। प्रशासन ने भी इसके लिए अपनी कमर कस ली है। कोरोना पर एकजुट होकर कर्फ्यू लगाने के लिए आज जिले में 106 रूटों पर दौड़ने वाले हरियाणा रोडवेज की करीब 193 बसें नहीं चलेंगी। वहीं रेल यातायात भी लगभग बंद रहेगा। अंबाला मंडल से निकलने वाले 86 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें 67 पैसेंजर ट्रेनें व 19 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को आज रद्द रखा जाएगा जबकि पांच लंबी दूरी की ट्रेनों को रात 10 बजे के बाद उनके गंतव्य स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इस तरह रफ्तार पर पूरी तरह से लगाम कस दी गई है।
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन भी तैयार
इस विकट स्थिति और देश को कोरोना माहमारी से बचाने के लिए अंबाला की सभी बाजार एसोसिएशन ने भी अपनी कमर कस ली हैं। अंबाला शहर की एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में करीब 1100 दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसी तरह सुनारों की करीब 300 दुकानें और छावनी सदर एरिया स्थिति लगभग 1500 दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी और इस महायज्ञ में सभी मिलकर अपनी आहुति डालेंगे।
विज्ञापन

सहकारी परिवहन समिति ने भी देशहित के लिए बढ़ाए कदम
वहीं अंबाला की सहकारी परिवहन समितियां भी एकजुट होकर देशहित के लिए आगे आई हैं। अंबाला सहकारी परिवहन कल्याण संघ के जिला महासचिव सुरिंद्र राजू ने बताया कि जिले में रोजाना 56 सहकारी समितियों की बसें 11 रूटों पर चलती हैं जोकि कोरोना पर जनता कर्फ्यू के चलते पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि ठहराव पर जाने वाले करीब 45 बसों नहीं हुई शनिवार को रवाना
रात्रि ठहराव पर जाने वाली लंबी रूट की रोडवेज की करीब 45 बसों को शनिवार को अंबाला डिपो से रवाना ही नहीं किया गया। यदि यह रवाना होती तो इन्हें वापस लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इसीलिए इन्हें रवाना ही नहीं किया गया।
ट्विन सिटी की मंडियों की 150 दुकानें भी बंद
ट्विन सिटी की सब्जी मंडियों की बात करें तो यह भी आज कोरोना पर कर्फ्यू से वार करने के लिए तैयार हैं। छावनी सब्जी मंडी के आढ़तियों ने जहां एक दिन पहले ही सर्वसम्मति से इसका ऐलान कर दिया था वहीं शहर सब्जी मंडी आढ़तियों ने शनिवार को सर्वसम्मति से मंडी बंद करने का निर्णय लिया। इस तरह इन दोनों सब्जी मंडी में करीब 150 दुकानें बंद रहेंगी। वहीं इनमें लगने वाली करीब 500 रेहड़ी-फड़ियां भी आज नहीं लगेंगी। मंडी के दोनों गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। सोमवार को सभी दुकानें और रेहड़ी फड़ियां नियमित रूप से लगेंगी।
आटो यूनियन ने भी कसी कमर
कोरोना के चलते आज जिलेभर में चलने वाले करीब 2 हजार आटो भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। आटो यूनियन ने भी जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस तरह वह भी जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं ही मिलेंगी
प्राइवेट अस्पताल भी रविवार को बंद रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉ. सुधीर कपूर ने बताया कि जिले में आईएमए के तहत आने वाले सभी प्राइवेट अस्पतालों ने कर्फ्यू में हिस्सा लेने का फैसला लिया है। इसीलिए ओपीडी नहीं होंगी केवल आपात स्थिति में ही मरीज देखे जाएंगे। जिले में आईएमए के अंतर्गत करीब 50 अस्पताल आते हैं। इसके अलावा अन्य अस्पताल भी बंद रहेंगे।
सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
प्राइवेट अस्पतालों की तरह जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं मरीजों को 24 घंटे मिलेंगी। इसीलिए घबराएं नहीं और संयम रखें।
कर्फ्यू का यह दिखेगा प्रभाव
86 ट्रेनें अंबाला मंडल की रद्द
193 रोडवेज की बसें भी नहीं दौडे़ंगी आज
1100 कपड़ा मार्केट की दुकानों बंद
300 सुनारों की दुकानों पर भी लटका रहेगा ताला
1500 दुकानें सदर एरिया में बंद
56 प्राइवेट बसें भी 11 रूटों पर नहीं चलेंगी
150 दुकानें सब्जी मंडी की भी बंद
2000 ऑटो भी नहीं चलेंगे
70 प्राइवेट अस्पताल भी रहेंगे बंद

corona virious

corona virious- फोटो : Ambala

corona virious

corona virious- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed