फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona took one person's life, co-vaccine, ended

कोरोना ने ली एक व्यक्ति की जान, को-वाक्सीन, हुई खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona took one person's life, co-vaccine, ended
अंबाला। जिले में कोरोना का कहर अभी जारी है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से 494 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राहत इस बात की रही कि 38 नए मामले ही सामने आए। अब तक जिले में कोरोना के 29788 सैंपल संक्रमित मिले चुके हैं। 28926 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में अभी करीब 75 मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 60 की हालत अभी भी नाजुक है और यह ऑक्सीजन व वेंटिलेटर सपोर्ट के सहारे कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। जिले में मंगलवार को 57 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 388 केस एक्टिव हैं। इनमें से 299 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

4 लाख 37781 को लग चुका टीका
जिले में अभी तक 4 लाख 37781 लोगों को टीका लग चुका है, लेकिन मंगलवार को जिले में को- वाक्सीन की डोज खत्म हो गई। जिले में एक भी व्यक्ति को को-वाक्सीन नहीं लग पाई। इससे पहले सोमवार को भी मात्र 20 ही लोगों को डोज लग पाई थी। को-वाक्सीन की डोज खत्म होने के कारण सबसे ज्यादा परेशान दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को हो रही है। वहीं दूसरी तरफ जिले में मंगलवार को मात्र 1078 लोगों को ही कोविशील्ड लग पाई। इसमें से 207 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के 558 लोगों को पहली डोज लगी। उधर 45 से 60 आयु वर्ग के 172 को पहली और 31 लोगों को दूसरी डोज लगी जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग में 83 को पहली और 23 को दूसरी डोज लगी। जिले में अब तक 335174 को पहली और 1 लाख 2 हजार 607 को दूसरी डोज लग चुकी है
विज्ञापन

सैंपलिंग और जिले में कोरोना की ओवरआल स्थिति
इस समय जिले में कोरोना संक्रमण की ओवरऑल दर 7.09 प्रतिशत रह गई है। एक दिन में संक्रमण दर अभी 1.15 प्रतिशत रह गई है जोकि मई में 16 प्रतिशत पहुंच गई थी। मृत्युदर बढ़कर 1.63 प्रतिशत और रिकवरी दर भी बढ़कर 97.11 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में अभी तक 4 लाख 23 हजार 128 सैंपल जांचे जा चुके हैं। मंगलवार को अंबाला शहर से 11, कैंट से 06, चौड़मस्तपुर से 5, शहजादपुर से 4, बराड़ा और मुलाना से 6-6 नए केस सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed