फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona knocked again after a month, two new infected were found

एक महीने बाद कोरोना की फिर दस्तक, दो नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona knocked again after a month, two new infected were found
जिले में करीब 28 दिन पहले शून्य हुआ कोरोना का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ने लगा है। वीरवार को जिले में दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक छावनी अस्पताल से डॉक्टर है तो दूसरी एक अन्य महिला है। नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट हो गया है। इसके अलावा विदेश से आने वाले लोगों पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विदेश से आए 178 लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके सात दिन के बाद सैंपल लिए जाएंगे। वहीं नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि दिवाली से पहले दिन कोरोना का आंकड़ा जिले में शून्य हो गया था। उसके बाद से लेकर अभी तक एक भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विदेश से नहीं आए दोनों मरीज
ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मगर, जिन दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि है, वह विदेश से नहीं आए हैं। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सैंपल नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के अलावा उनकी पत्नी सहित बच्चे भी बुखार से ग्रस्त हैं। मगर, उनमें अभी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि संक्रमित महिला के डॉक्टर पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब इनके संपर्क में आने वाले लोगों को चयनित कर उनकी सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति
जिले में अभी तक 30 हजार 152 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से अभी तक 29 हजार 641 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 509 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 15 लाख 85 हजार 327 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 8 लाख 90 हजार 204 को पहली तो 6 लाख 95 हजार 123 को दूसरी डोज लगाई गई है। अभी तक जिले में 6 लाख 86 हजार 508 सैंपलिंग हुई है।

मास्क को लेकर बढ़ेगी सख्ती
कोरोना के दो नए मामले आने के बाद प्रशासन ने मास्क पहनने को लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अब जल्द ही बिना मास्क पहन कर घूमने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताकि कोरोना के बढ़ते विस्तार को शुरुआती दौर में रोका जा सके।
वीरवार को दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक डॉक्टर है तो दूसरी एक अन्य महिला है। जल्द ही मास्क को लेकर सख्ती बढ़ा दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed