{"_id":"61ec672f3e0a7b6db909e0ce","slug":"corona-infected-woman-dies-492-new-infected-found-ambala-news-knl968324140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 492 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 492 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कोरोना से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। 492 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना से अब तक 522 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। यह महिला अंबाला सिटी की रहने वाली थी। इस महिला को शुगर व हाइपरटेंशन की बीमारी थी और इसे बाई पेप सपोर्ट पर रखा गया था। विभाग के अनुसार जिले में अभी तक कुल 522 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। शनिवार को 492 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 37716 हो गई है। राहत की बात यह है कि शनिवार को 501 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 33223 हो गई है। साथ ही सक्रिय केस भी धीरे धीरे कम होने लगे हैं। इस समय जिला में कुल 3971 सक्रिय मामले हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए हुए है।
यहां से मिले इतने कोरोना संक्रमित
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 196, अंबाला कैंट से 84, चौड़मस्तपुर से 73, नारायणगढ़ से 22, शहजादपुर से 64, बराड़ा से 25, मुलाना से 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें भी सबसे अधिक सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। शनिवार को एक साथ 107 सरकारी कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 से कम उम्र वाले 15 बच्चे तो 12 से 18 वर्ष के बीच वाले 21 बच्चे संक्रमित मिले हैं। वहीं विदेशों से आए तीन मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनके ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
यह है अस्पताल की स्थिति
कोरोना के घटते मामलों के साथ-साथ अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम होने लगी है। जहां पहले अस्पताल में 80 मरीज उपचाराधीन थे वहीं अब यह संख्या घटकर 72 हो गई है। इसमें प्राइवेट अस्पताल में 43 मरीज, सरकारी अस्पताल में 29 मरीज, 1 मरीज आईसीयू में तो 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जिन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी निगरानी रखी जा रही है। इस समय 3 899 होम आईसोलेट हैं।
प्रतिदिन लिए जा रहे दो हजार से अधिक सैंपल
कोरोना संक्रमण के फैलाव का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन दो हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को भी विभाग की ओर से दो हजार 94 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2003 सैंपल आरटीपीसीआर तो 91 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग की ओर से अभी तक 791225 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 706565 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 84 हजार सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। शनिवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
यह है टीकाकरण की स्थिति
जिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से 2459 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 497 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। विभाग अभी तक 193072 कोरोना से बचाव की डोज लगा चुका है। इसमें 1007 310 पहली डोज तो 916183 दूसरी डोज शामिल है। वहीं विभाग की ओर से अभी तक 6 579 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना के नए मामलों से ज्यादा अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है। इससे सक्रिय मामले भी घट रहे हैं। मगर अभी भी सभी लोगों को कोरोना से सचेत रहने की आवश्यकता है, ताकि कोरोना से बचा जा सके।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।