फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona case

कोरोना संदिग्ध महिला के संस्कार पर बवाल, ग्रामीणों के पथराव पर पुलिस की हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona case
तोपखाना की 72 वर्षीय कोरोना संदिग्ध माया देवी के अंतिम संस्कार को लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। महिला को रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी सांसें उखड़ती देख डाक्टरों ने उसे पीजीआई 32 रेफर करना चाहा, लेकिन परिजनों ने गुहार लगाई कि वह पीजीआई नहीं जाना चाहते। यहीं पर बुजुर्ग को आईसोलेट कर इलाज किया जाए। परिजनों की गुहार पर महिला को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सोमवार सुबह महिला का कोरोना का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, लेकिन उपचाराधीन बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना संदिग्ध होने के कारण प्रशासन ने चंदपुरा गांव के श्मशान घाट में महिला को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने उस एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी, जिसमें महिला का शव था। साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें एंबुलेंस कर्मी और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पत्थर व लाठियों से हमला और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना तथा लॉक डाउन होने के बावजूद भीड़ जुटाने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत गांव के 200 लोगों पर केस दर्ज किया। इनमें से 60 के नाम भी पुलिस के सामने आ गए हैं। साथ ही पुलिस ने इनमें से कुछ को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्यों हुआ अंतिम संस्कार पर बवाल : दरअसल प्रशासन ने विकट परिस्थितियों में कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध के अंतिम संस्कार के लिए कुछ श्मशान घाट चिह्नित किए हैं। इनमें चंदपुरा का श्मशान घाट भी शामिल हैं। इस बात की ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं महेश नगर थाने के पास भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी, इसीलिए जब तोपखाना की रहने वाली बुजुर्ग का गांव में संस्कार किया जाने लगा तो ग्रामीणों को शक हो गया कि कुछ गलत हो रहा है।
विज्ञापन

श्मशान से पहले ही रोकी एंबुलेंस, कई कर्मचारी चोटिल : ग्रामीणों ने श्मशान घाट से पहले ही एंबुलेंस रोक ली। इसके बाद लाठी और पत्थरबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू दिया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद कर्मी और डीएसपी कैंट रामकुमार मौके पर गए। मेडिकल अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों और सीआईए टीम को भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed