फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना के मिले 10 संक्रमित, 30 ने दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। नए साल पर अंबाला वासियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमितों के नए मामलों में जहां लगातार कमी होती जा रही है वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। 2020 के आखिरी दिन केवल 10 नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। जो कि पिछले कई माह में सबसे कम आंकड़ा है।
विज्ञापन

नए संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 511 पहुंच गई है। जबकि 30 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 183 पहुंच गई है। इस समय केवल 183 ऐसे मरीज रह गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं इस साल 145 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि वीरवार को अंबाला सिटी में 2, अंबाला कैंट में 1, शहजादपुर में 1, मुलाना में 1, बराड़ा में 1, नारायणगढ़ में 3, चौड़मस्तपुर में 1 संक्रमित मरीज मिला है। वहीं अभी तक 1 लाख 83 हजार 584 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें से 1 लाख 44 हजार 381 आरटीपीसीआर तो 39 हजार 203 सैंपल एंटीजन टेस्टिंग किट से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed