फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

सीरो सर्वे में खुलासा, अंबाला में 90 फीसदी लोगों में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona
सीरो सर्वे की रिपोर्ट - फोटो : Ambala
अंबाला। राज्य सरकार की ओर से करवाए गए सीरो सर्वे में करीब 90 फीसदी लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। ये लोग पूरी तरह फिट पाए गए। जांच के दौरान 54 लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। जबकि 44 यानि 5.2 फीसदी लोगों में ही कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। सरकार की ओर से करवाए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। अगस्त में करवाए गए इस सर्वे में लोगों से उनके शरीर में 30 दिन पहले की स्थिति की जानकारी जुटाई गई है। सर्वे के दौरान उनके ब्लड सैंपल भी लिए गए थे। उनकी जांच के बाद ही इस रिपोर्ट के आने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

884 लोगों का जुटाया गया डाटा
राज्य सरकार की ओर से करवाए गए सीरो सर्वे में अंबाला के 884 लोग शामिल किए गए थे। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के युवा, महिलाएं व पुरुष थे। जांच में 392 पुरुष व 477 महिलाएं थी जबकि 15 ने जांच में अपने लिंग का जिक्र नहीं किया है। सर्वे के दौरान 858 लोगों ने ही अपनी पारिवारिक स्थिति की जानकारी दी जबकि 17 ने ऐसी जानकारी देने से मना कर दिया। 9 ने फार्म में इस बात का जिक्र ही नहीं किया। जांच में ड्राइवर से लेकर सरकारी नौकरी पेशा, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, बाहरी व स्थानीय मजदूरों के साथ दुकानदारों को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इन एरिया से लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिटी के अमन नगर, बादशाही बाग कॉलोनी, बलदेव नगर, बंद फाटक, चौड़मस्तपुर, जैतपुरा, जोधपुर, कंचघर, कुष्ठ आश्रम, मिलापनगर, मुस्लिम बस्ती, नन्यौला, नग्गल, न्यू लक्की नगर, नारायणगढ़ के बड़ागढ़, बड़ी बस्सी, निशात बाग, पतरेहड़ी, पिलखनी, सेक्टर-8 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शहजादपुर, तारा नगर, बिलपुरा, खुर्चनपुर गांव के एरिया से लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण एरिया में मिले लक्षण
सीरो सर्वे में ग्रामीण इलाके के करीब 8 फीसदी से ज्यादा लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए । यहां 230 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली जबकि 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह शहरी एरिया में 557 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 26 लोगों की जांच के दौरान कोरोना के लक्षण पाए गए। शहरी एरिया में करीब 95 फीसदी लोगों के पूरी तरह फिट होने का दावा किया गया जबकि साढ़े चार फीसदी लोगों में ही लक्षण पाए गए।
22 जिलों में पूरा हो चुका है सर्वे
राज्य सरकार की ओर से करवाए गए सीरो सर्वे 22 जिलों में करवाया गया था। इस दौरान जांच टीमों ने कुल 18905 लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे। इस दौरान उन्हें पिछले 30 दिनों में आई शारीरिक दिक्कतों के बारे में पूछा गया था। इसके आधार पर ही सीरो सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है।
जुलाई में मिले करीब 1282 संक्रमित केस
वहीं यदि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पूरे जुलाई माह में अंबाला में करीब 1282 संक्रमित मरीज मिले। आंकड़ों की बात करें तो 2 जुलाई को अंबाला में 344 संक्रमित मरीज थे जबकि 1 अगस्त को संक्रमित मरीजों की संख्या 1626 थी। इस अवधि तक एक्टिव मरीजों की संख्या 308 थी।

हमारे यहां हुए सीरो सर्वे में 5 फीसदी लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकार के आदेश पर यह सर्वे हुआ था। जिले भर के 800 से ज्यादा लोग इस सर्वे में शामिल थे। जांच के दौरान उनके ब्लड सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है। शहरी एरिया की बजाय ग्रामीण एरिया में पॉजिटिव केसों की संख्या ज्यादा मिली।
-डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed