{"_id":"5f04d00f8ebc3e8bf329a836","slug":"corona-ambala-news-knl366235157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट की 87 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, पंचकूला में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट की 87 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, पंचकूला में हुई पुष्टि
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कोरोना का कहर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। तीन दिन पहले छावनी की 51 वर्षीय महिला की मौत के बाद मंगलवार को छावनी से ही एक और 87 वर्षीय महिला कोरोना का ग्रास बन गई। बुजुर्ग महिला कोरोना से संक्रमित थी मौत के बाद यह पुष्टि हुई। इससे पहले बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह पहले रोटरी अस्पताल अंबाला छावनी पहुंची। जहां से महिला को चंडीगढ़ स्थित 32 अस्पताल में भेज दिया गया। आरोप हैं कि महिला को वहां पर सही तरह से नहीं देखा गया। इसके बाद महिला के प्राइवेट अस्पताल में पहुंची लेकिन वहां भी उसका इलाज नहीं किया गया। तीसरी बार महिला पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका कोरोना सैंपल लिया गया जिसमें वह संक्रमित पाई गई। समाचार लिखे जाने तक महिला का शव सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल में ही रखा था।
बुधवार को महिला का संस्कार किया जाएगा। मंगलवार को कुल 442 सैंपल लिए गए। अब तक 18 हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अभी 107 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह भी रही कि 17 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक जिले में 332 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
एयर होस्टेज भी निकली कोरोना संक्रमित
मंगलवार को मृतक महिला सहित कुल 4 संक्रमित केस पाए गए। अब जिले में कुल संक्रमित केस 379 हो गई है। इनमें से कुल 42 हैं जबकि 5 की मौत हो गई है। नए संक्रमितों में सोनिया कालोनी अंबाला शहर की 34 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक मिलाप नगर अंबाला शहर का रहने वाला है। यह पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। बलदेव नगर अंबाला शहर की 24 वर्षीय युवती जोकि एयर होस्टेज है और दिल्ली से आई थी संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में मौत हो गई है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पहले रोटरी अस्पताल गई थी। यहां से उसे 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां से महिला प्राइवेट अस्पताल और वहां से सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल पहुंची थी। मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।