फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cooler became showpiece, quenching passengers' thirst with hot water

गर्मी का कहर: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगे कूलर बने शोपीस, गर्म पानी से बुझ रही यात्रियों की प्यास

Tue, 11 Apr 2023 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 वाटर कूलर लगे हुए थे। इनमें से भी कुछ खराब हैं और जो ठीक हैं, उन्हें अभी ठंडा पानी देने के लिए चालू ही नहीं किया गया है। यह हालात प्लेटफार्म 1 से लेकर 7 पर देखे जा सकते हैं। मजबूरन यात्रियों को 15 रुपये खर्च कर रेल नीर की बोतल से प्यास बुझानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Cooler became showpiece, quenching passengers' thirst with hot water
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन लगे कूलर चालू न होने से यात्रियों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। ठंडे पानी की चाह में यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर पर घूम रहे हैं लेकिन उन्हें ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को मजबूरी में कूलर से निकल रहे गर्म पानी से ही उन्हें प्यास बुझानी पड़ रही है।

विज्ञापन


बोतल से बुझानी पड़ रही प्यास
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 वाटर कूलर लगे हुए थे। इनमें से भी कुछ खराब हैं और जो ठीक हैं, उन्हें अभी ठंडा पानी देने के लिए चालू ही नहीं किया गया है। यह हालात प्लेटफार्म 1 से लेकर 7 पर देखे जा सकते हैं। मजबूरन यात्रियों को 15 रुपये खर्च कर रेल नीर की बोतल से प्यास बुझानी पड़ रही है जोकि परिवार सहित सफर करने वाले यात्रियों के लिए नाकाफी है। स्टेशन पर प्लेटफार्म 6-7 पर वाटर कूलर लगे ही नहीं हैं।
विज्ञापन


दह माह से बंद पड़ी हैं वाटर वेंडिंग मशीनें
रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग की आठ मशीनें पिछले लगभग छ माह से बंद पड़ी हुई हैं। अंबाला मंडल के अधिकारियों का कहना है कि ये मशीनें आईआरसीटीसी ने लगवाई थी। आईआरसीटीसी ही इन्हें यहां से उठवाएगी। इसके बाद यहां मंडल द्वारा नई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर भी निकाला गया था, लेकिन किसी भी ठेकदार ने रुचि नहीं दिखाई। अब दोबारा से टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से हो रहा है 300 ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल के अधीन कैंट रेलवे स्टेशन से लगभग 300 यात्री ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी करीब 30 हजार है। यहां स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं जोकि मेहनत-मजूदरी करने के लिए ट्रेनों के माध्यम से ही आवागमन करते हैं। ऐसे में ठंडे पानी की कमी उनके लिए एक सबसे बड़ी परेशानी है।


अधिकारी के अनुसार
वाटर कूलर बंद हैं। इसकी जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वो इन्हें जल्द शुरु करवाएं। अगर किसी वाटर कूलर में कोई खामी है तो उसे भी तुरंत दुरुस्त करवाया जाए ताकि यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। ---राम चानना, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला कैंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed