फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversy with Karinde over parking free vehicle in parking

पार्किंग में निशुल्क वाहन खड़े करने पर कारिंदे से विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Controversy with Karinde over parking free vehicle in parking
मुलाना स्थित एक शिक्षण संस्थान की पार्किंग में कार को पार्किंग में निशुल्क वाहन खड़ा करने पर रविवार को विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी युवकों ने पार्किंग में कार्य कर रहे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोनू निवासी होली ने बताया कि वह मुलाना के एक निजी शिक्षण संस्थान की पार्किंग में करीब एक माह से रात की ड्यूटी कर रहा है। 4 सितंबर देर रात करीब 1 बजे वह अपने साथियों सहित पार्किंग में ड्यूटी कर रहा था कि तभी स्विफ्ट डिजायर कार गेट के पास आकर रुकी। उसमें चार युवक सवार थे। जिन्होंने पार्किंग के पैसे देने से मना किया और कार का चालक उतर कर पार्किंग ड्यूटी कर रहे शुभम के साथ गाली-गलौच करने लगा। शिकायत के अनुसार युवक ने गुस्से में शुभम का गला पकड़ लिया और कहा कि पहले तो पटाके चले है अब बंदा मरेगा । तभी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शैंकी वहां आ गया जिसे देखते ही वो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए । शिकायत कर्ता ने आरोपियों के मोनू राणा गैंग के सदस्य होने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि विगत दिवस ही यूनिवर्सिटी की पार्किंग में चार गोलियां चली थी और पार्किंग केयर टेकर बाल-बाल बच गया था। उससे पहले पार्किंग करिंदे से चौथ मांगी गई थी। उसमें मोनू राणा का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed