फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversy deepens in Welfare Society, two sides face to face

Ambala News: वेलफेयर सोसाइटी में गहराया विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Controversy deepens in Welfare Society, two sides face to face
अंबाला सिटी। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-10 में प्रधान चुने जाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जहां एक पक्ष ने अप्रैल माह में सोसाइटी का प्रधान चुन लिया, वहीं दूसरे पक्ष ने बैठक बुलाकर प्रधान के चयन को अवैध और गैरकानूनी चुनाव बताया।
विज्ञापन

बता दें कि सोसाइटी के पूर्व प्रधान के निधन के बाद यह पद खाली पड़ा था। इस पद के लिए सोसाइटी के एक पक्ष ने कुलबीर चोपड़ा को प्रधान चुन लिया तो अब इसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। उन्होंने चुनाव को जिला रजिस्ट्रार के समक्ष चुनौती देने की बात कही है। सोसाइटी के करीब 106 के करीब सदस्य हैं।
विज्ञापन



यह है विवाद का कारण

सोसाइटी के एक पक्ष की सेक्टर-10 कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में ओपी शर्मा, बीसी गुप्ता, एसपी शर्मा, एसके कपूर, केएस सैनी, एसपी गोयल, आरके सैनी, एनके मित्तल, जेपी मित्तल, जेएस राठौर, एनपी गुप्ता, प्रभुदयाल गोयल ने भाग लिया। एनपी गुप्ता ने बताया कि यह सभी सोसाइटी के संस्थापक, आजीवन और नियमित सदस्य हैं। उन्हें पता चला कि बिना संस्थापक, आजीवन व नियमित सदस्यों को सूचित किए बिना सोसाइटी के प्रधान का चुनाव कर लिया गया है। जो सोसाइटी के नियमों व कानून के विरुद्ध है। उपरोक्त सदस्यों ने कहा कि सोसाइटी के पूर्व प्रधान का निधन होने के बाद वह सोसाइटी महासचिव अजय भगत से बातचीत करते रहे हैं, मगर उनको को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सदस्यों को विश्वास में लिए और रजिस्ट्रार के पत्र की अवहेलना करते हुए चुनाव कर लिया गया। एनपी गुप्ता ने सोसाइटी से निकाले जाने को लेकर कहा कि वह सोसाइटी के आजीवन सदस्य हैं। उन्हें बिना किसी नोटिस के बाहर कैसे निकाला जा सकता है। संस्थापक सदस्य जेएस राठौर ने कहा कि उन्हें चुनाव के लिए बताया तक नहीं गया। जिन्होंने सोसाइटी की नींव रखी। उनको ही नहीं बुलाया। आजीवन सदस्य प्रभुदयाल गोयल ने कहा कि उन्हें भी चुनाव को लेकर कोई सूचना नहीं दी। अगर उन्हें मीटिंग में बुलाया जाता तो वह पहुंचते।

जनरल चुनाव मार्च में होंगे

सोसाइटी के महासचिव अजय भगत ने बताया कि पूर्व प्रधान का निधन हो गया था। सोसाइटी का कार्यकाल मार्च 2024 तक का है, इसलिए सालाना रिटर्न भरने के लिए अभी अस्थाई तौर पर कुलबीर चोपड़ा को प्रधान चुना गया है। उनका नाम जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर्ड भी करवा दिया गया है। मार्च 2024 में सोसाइटी के जनरल चुनाव करवाए जाएंगे। यह लोग जो कह रहे हैं कि उन्हें चुनाव की सूचना नहीं दी गई, इसके लिए सोसाइटी सदस्यों को मोबाइल फोन और वाट्सएप ग्रुप में मैसेज भी किए गए। इसमें से कुछ लोग सोसाइटी को चलने नहीं दे रहे। यह सोसाइटी सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए बनाई गई थी। जब भी मीटिंग में बुलाया जाता है तो इनमें से ज्यादातर लोग मीटिंग में नहीं आते। पिछले करीब दो साल से मीटिंग में आए नहीं। भगत ने बताया कि एनपी गुप्ता को सोसाइटी से बाहर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed