फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Control of small parties is in the hands of BJP, Rahul Gandhi should be careful

Ambala News: छोटे दलों का कंट्रोल भाजपा के हाथ में, रहें सावधान राहुल गांधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Control of small parties is in the hands of BJP, Rahul Gandhi should be careful
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से मुलाना विधानसभा के दोसड़का स्थित आंबेडकर चौक तक पहुंचे। इस मार्ग से राहुल और प्रियंका की यात्रा हिचकौले वाली रही, क्योंकि साढाैरा से दोड़सका का मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है।
इस मार्ग पर कई गड्ढे हैं और बजरी बिखरी है। दोसड़का पहुंचकर राहुल गांधी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। उनके भाषण में सबसे अहम बात छोटे दलों से जुड़ी दिखी। इन छोटे दलों का ध्यान दिलाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज हरियाणा के छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों का कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। इसलिए उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

चुनावी लड़ाई सीधे कांग्रेस और भाजपा में है। इसलिए अपना एक-एक कीमती वोट कांग्रेस के उम्मीदवारों को दें। हरियाणा में इस बार 36 बिरादरी की, सबके न्याय और हिस्सेदारी की सरकार बनने जा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए मौजूदा विधानसभा में जाे बिसात बिछी है, उसमें छोटे दल एक चुनौती बनकर उभरे हैं। यह दल वोट काटने का काम करेंगे। कई सीटों पर तो इनका काफी प्रभाव भी दिखाई देता है। इसी कारण से राहुल गांधी के भाषण में यह बिंदू अहम रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलजा-हुड्डा का हाथ मिलाना एकजुटता की कोशिश

हरियाणा कांग्रेस पर शुरुआत से ही गुटबाजी के आरोप झेल रही कांग्रेस इस चुनाव में भी गुटबाजी भी काफी चर्चा में है। विपक्षी पार्टियां कांग्रेस पर गुटबाजी को लेकर तंज कसते रहे हैं। अंबाला की बात करें तो यहां पर चार विधानसभा क्षेत्र हैं। सैलजा गुट और हुड्डा गुट में यहां पर बराबर की सीटों का बंटवारा हुआ है। दो हुड्डा गुट के पास तो दो सैलजा गुट के पास हैं। इसके साथ ही दोनों नेता एक-दूसरे के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने भी नहीं आए। इन्हीं दूरियों को कम करने के लिए राहुल गांधी ने भाषण के बाद मंच से कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ ऊपर उठाकर खुद मिलवा दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे कुछ मुस्कुराए जरूर मगर यह एकजुटता का संदेश कांग्रेस आगे भी दिखा पाएगी या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, अंबाला से सांसद वरुण मुलाना, अंबाला कैंट से प्रत्याशी परमिंदर सिंह परी, नारायणगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी और कालका से प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पहलवान बजरंग पूनिया ने भी नारायणगढ़ में लोगों को संबोधित किया।



सुनामी में बह जाएगी भाजपा : हुड्डा

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और हरियाणा की जनता में ऊर्जा भरने का काम किया था। एक बार फिर वे हरियाणा में यात्रा निकाल रहे हैं तो यह ऊर्जा कई गुना बढ़ रही है। अब पूरा देश हरियाणा की ओर देख रहा है। कांग्रेस की इस सुनामी में भाजपा पूरी तरह बह जाएगी।


भाजपा के पास कोई नीति न नेता : सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही नेता। अब भाजपा के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी ने बेहतरीन ढंग से बीजेपी की कुनीतियों का पर्दाफाश करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed