फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction work of ICU unit started

Ambala News: आईसीयू यूनिट का निर्माण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Construction work of ICU unit started
आईसीयू यूनिट में काम करते हुए श्रमिक। संवाद
अंबाला सिटी। प्रदेश के सभी जिलों सहित अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भी आईसीयू यूनिट बनने जा रही है। इससे मरीजों को पीजीआई रेफर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

यूनिट का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। आईसीयू यूनिट और सेफ हाऊस में भी जो खिड़कियां है उन्हें तोड़कर नया बनाया जा रहा है। पहले यह निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाया जा रहा था।
अब यह काम निजी ठेकेदार को दिया गया है जिसमें दो से तीन लाख रुपये की लागत आएगी। यूनिट को वातानुकूलित रखने के लिए एसी भी लगाए जाएंगे। यूनिट को संभालने के लिए सोमवार को अस्पताल परिसर से ही 20 स्टाफ नर्स और छह डाॅक्टरों की टीम को प्रशिक्षण के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में भी भेजा जा रहा है। यह प्रशिक्षण 14 दिनों तक चलेगा। बीते सप्ताह ही टीम ने दो बार निरीक्षण भी किया था। वहीं, अतिरिक्त निदेशक ने यूनिट को 31 जुलाई तक पूरा करने के भी निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही विभाग ने अपने स्तर पर ही काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन

मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा पीजीआई
गौरतलब है कि सिटी नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीज आने पर उन्हें पीजीआई भेज दिया जाता है। जिससे मरीज को अधिक समय नहीं मिल पाता और कई बार मरीज की मौत भी हो जाती है। आईसीयू यूनिट बनने से अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा और मरीजों का जीवन भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई तक सारा काम पूरा करने का है लक्ष्य : डॉ. हितार्थ
डॉ. हितार्थ ने बताया कि पहले आईसीयू यूनिट को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाने का विचार था लेकिन समय को देखते हुए निजी ठेकेदार को ही काम करवाने के अनुबंध किया गया है। यूनिट के लिए जगह में सिर्फ मामूली बदलाव किए जाने थे। बाकी सारी जगह ठीक है। विभाग का लक्ष्य है कि 31 जुलाई तक सारा काम पूरा कर लिया जाए और यूनिट को शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed