फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of bridge started near Khaira

Ambala News: खैरा के पास पुल का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge started near Khaira
खैरा गांव के पास नहर पर अधूरा पड़ा पुल।
अंबाला सिटी। नग्गल क्षेत्र के खैरा गांव के पास नहर के ऊपर पुल निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया। यह कार्य पिछले काफी समय से अटका था। अब कार्य को दोबारा शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यहां लेबर सरिया बांधने का कार्य कर रही है। इस पुल का निर्माण पहले शुरू हुआ था, लेकिन बीच में बंद होने के कारण कार्य अधर में ही लटक गया। अब दोबारा से इस कार्य को शुरू किया गया है। कार्य को करीब पांच महीने में पूरा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी से एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोबारा कार्य शुरू हुआ है। एक पुल पर लेटर डला हुआ है, दूसरे पर कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होने हैं। नग्गल क्षेत्र के गांवों को जोड़ता है पुल
विज्ञापन

दरअसल, यह पुल नडियाली, खैरा से होते हुए मेतलां, खन्ना माजरा, बकनौर सहित नकटपुर, उदयपुर से होते हुए कई गांव को जोड़ता है। यह सड़क नन्योला की तरफ भी जाकर निकलती है। बीच में एसवाईएल व नरवाना ब्रांच नहर गुजरती है। अभी नहर पर पुराना पुल बना है। यह पुल काफी पुराना हो चुका है और पुल तंग भी है। इस पुल पर एक तरफ से ही वाहन गुजर सकते हैं, अगर सामने से वाहन आ रहा है तो उसे इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुल काफी नीचे भी है। इस वजह से यहां बारिश के दिनों में भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
वहीं, पुराने पुल पर बनी सीमेंट की रेलिंग भी टूट चुकी है। इस पुल से वाहन को निकलने के दौरान डर भी लगता है, क्योंकि पुल की साइड में तेज गति से वाहन को रोकने के लिए रेलिंग भी नहीं है। अब नए पुल को ऊंचा बनाया जा रहा है। यह कार्य पहले शुरू हुआ था, अब दोबारा से शुरू किया गया है।म

खैरा गांव के पास नहर पर अधूरा पड़ा पुल।

खैरा गांव के पास नहर पर अधूरा पड़ा पुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed