फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of Bhagat Singh's statue started, change of place on the instructions of the Home Minister

Ambala News: भगत सिंह की प्रतिमा का निर्माण शुरु, गृहमंत्री के निर्देश पर जगह में बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bhagat Singh's statue started, change of place on the instructions of the Home Minister
अंबाला। उपमंडल कार्यालय के बाहर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रतिमा के बेस को तैयार करने के लिए निशानदेही का कार्य शुरू हो गया है। उक्त कार्रवाई हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंंत्री अनिल विज के निर्देश पर हो पाई है। गौरतलब है कि हाईटेंशन तार के कारण शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का कार्य अटक गया था। जब इसकी जानकारी मंत्री को मिली तो उन्होंने तुरंत मौके का मुआयना किया और जगह में कुछ बदलाव के निर्देश दिए। जगह तय होते ही नगर परिषद के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। प्रतिमा से संबंधित ठेका पहले ही जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च होंगे। 28 लाख की लागत से प्रतिमा स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाएगा और 30 लाख की लागत से प्रतिमा तैयार होगी। यह प्रतिमा पदम विभूषण से सम्मानित राम सुतार द्वारा तैयार की जा रही है। प्रतिमा की ऊंचाई 12 फुट और बेस की ऊंचाई 15 फुट होगी।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने दिए हैं 50 लाख

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी तरफ से 50 लाख रुपये की राशि नगर परिषद को दी थी। इसके बाद प्रतिमा स्थापित करने की योजना तैयार की गई। पहले इसकी लागत 68 लाख तैयार की गई थी, लेकिन बाद में इसे कम करके 58 लाख किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल कार्यालय के बाहर गृहमंत्री द्वारा जगह का निर्धारण कर दिया गया है। अब बिजली के तार हटाने की समस्या खत्म हो गई है। तुरंत प्रभाव से बेस तैयार करने का कार्य शुरू करवा दिया है। जल्द ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।
-मंदीप सिंह, एक्सईएन, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed