फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Connection to two houses through piped natural gas drive

Ambala News: पाइप नेचुरल गैस ड्राइव से दो घरों में कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Connection to two houses through piped natural gas drive
गैस कंपनी द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक
अंबाला। पेट्रोलियम नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की ओर से पाइप नेचुरल गैस ड्राइव अभियान का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑयल गैस कंपनी की ओर से सेक्टर-9 शहर में दो घरों में पाइप नेचुरल गैस को लगाने का काम किया।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ प्रचार के माध्यम से पूरे सेक्टर में पाइप नेचुरल गैस क्रियान्वित करने मे बारे में लोगों को प्रेरित करने का काम भी किया। यह जानकारी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑयल गैस के एरिया हैड अवनीत घनारा ने दी। दोनों घरों में एलीपी की जगह पाइप नेचुरल गैस लगाने का काम किया। अवनीत घनारा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे भारत में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन

जिला अंबाला में पाइप नेचुरल गैस को लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ उनके सरकारी आवासों पर अन्य जगहों पर इस गैस को लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए किसी तरह की स्टोरेज, बुकिंग और डिलीवरी की जरूरत नहीं है। जितनी गैस चलेगी मीटर के माध्यम से उसका बिल आएगा और बिल की अदायगी होते ही गैस उपलब्ध रहेगी। यह 24 घंटे उपलब्घ है। बताया कि मोबाइल ऐप बारे भी लोगों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed