फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress is getting PM's residence written as a poor man's house: Manohar Lal

कांग्रेस को गरीब के घर लिखा मिल रहा पीएम आवास : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Congress is getting PM's residence written as a poor man's house: Manohar Lal
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन मैदान में पीएम की रैली के लिए मंच पर 40 कुर्सियां लगाई थी। इसमें सांसद से लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र लोकसभा से जुड़े जिलाध्यक्ष भी नजर आए।
विज्ञापन

यहां मंच पर पहुंचकर पूर्व सीएम मनोहर लाल विपक्ष की चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं आजकल पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए घूम रहा हूं। प्रदेश की जनता पीएम मोदी की तारीफ कर रही है, लेकिन न जाने कांग्रेस पीएम की आलोचना क्यों कर रही है। इस प्रश्न का उत्तर मुझे एक गांव में मिला। जब कांग्रेस का कोई व्यक्ति गांव में किसी गरीब के घर जाता है तो वहां उसे घर के बाहर लिखा मिलता है प्रधानमंत्री आवास योजना। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है।
विज्ञापन


बिखर गई कांग्रेस की एक-एक ईंट : असीम गोयल

परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल कहते हैं कि पहले कोई राजनैतिक पार्टी नहीं थी। यह पूरा भारत ही कांग्रेसमय था। लेकिन जैसे ही कांग्रेस के कर्णधाराें को लगा कि कांग्रेस के नाम पर हमारी दुकानदारी ठीक चल सकती है। इतना बड़ा षड़यंत्र इन्होंने रचा जो कांग्रेस को पॉलिटिकल पार्टी बना दिया। मगर आज इनकी एक-एक ईंट बिखर चुकी है। 60 साल तक एक परिवार के लोगों की सरकार इस देश में रही, वह 60 अच्छी योजनाएं नहीं बना पाए। मगर पीएम ने कई अच्छी योजनाएं लागू कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कटारिया को नमन, भावुक हुईं पत्नी

पीएम ने कहा कि हमारे स्व. रतन लाल कटारिया की आज बरसी है। वह हमारे साथ सरकार में संगठन में भी साथी रहे थे। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। इस दौरान बंतो कटारिया मंच पर भावुक दिखाईं दी। वह अपनी भावनाओं को दबाती नजर आईं।

मैंने राष्ट्रीय ध्वज के लिए लड़ाई लड़ी : जिंदल

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा कि बचपन से ही मेरे अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। जब मैं 22 वर्ष का था तब मैंने राष्ट्रीय ध्वज के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। मोदी ने हर घर तिरंगा,अभियान चलाया। आज हम सब भारतीय रोज अपने देश के प्रतीक तिरंगे झंडे को हर दिन अपने घरों के ऊपर लहरा रहे हैं। उससे प्रेरणा ले रहे हैं। हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के अंदर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले तीन से चार साल में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर होगी।


कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला राज्यसभा, सांसद कार्तिकेय शर्मा, अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल, मंत्री सुभाष सुधा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व लतिका शर्मा, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed