फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Confusion spread by false message

Ambala News: झूठे मैसेज से फैला भ्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Confusion spread by false message
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला कैंट लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रत्याशी अनिल विज की जीत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर वायरल झूठे मैसेज ने लोगों में भ्रम फैला दिया था। आखिरी के तीन राउंड पहले अनिल विज भारी मतों से अपनी जीत की ओर बढ़ रहे थे और भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए थे। ऐसे में आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा की जीत का मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद समर्थक भी उलझन में पड़ गए। कई कॉलोनियों में तो यह स्थिति बन गई कि चित्रा सरवारा के समर्थकों ने ढोल नगाड़े तक बजाने शुरू कर दिए। खूब सीटियां बजी।
यहां तक कि बाइक रैली की तैयारी कर ली। इस मैसेज के बाद अंबाला में हर कोई एक-दूसरे से यह पता करने में जुट गया था कि आखिर जीत किसकी हुई है। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ता भी यह देखकर चौंक गए थे। करीब आधा घंटा तक यह अंबाला कैंट की जनता में चर्चा का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन

जैसे-जैसे आखिरी राउंड पूरे होने के बाद अनिल विज के जीतने की खबर चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए फैली, तब कहीं जाकर चित्रा के समर्थकों ने हार की बात को स्वीकार किया। जश्न की सभी तैयारियां बंद कर निराश हुए। दरअसल, अंबाला कैंट विधान सभा सीट पर केवल भाजपा प्रत्याशी अनिल विज और आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा में ही टक्कर देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले छह राउंड में चित्रा सरवारा आगे चल रही थी लेकिन जैसे ही सातवां राउंड आया तो अनिल विज ने बढ़त बना ली थी। आखिर राउंड तक अनिल विज भारी मतों से आगे रहे। हालांकि आखिरी के दो राउंड में चित्रा को बढ़त मिली थी लेकिन वह अनिल विज की भारी मतों से जीतने की लीड को तोड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed