फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Condition is bad due to rain, projects are on hold

Ambala News: बारिश से हाल बेहाल, परियोजनाओं पर ब्रेक

Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Condition is bad due to rain, projects are on hold
अंबाला में हो रूक रूक कर हो रही बरसात से बच्चे को कुछ इस तरह से उठाकर आता व्य​क्ति। संवाद
अंबाला। सर्दी के मौसम में बारिश आने से गलन का अहसास बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस वजह से स्कूल और काॅलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम दर्ज की गई।
विज्ञापन

अब बारिश और सर्दी का असर परियोजनाओं पर भी दिख रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कुछ बड़ी परियोजनाओं पर कुछ दिनों के लिए ब्रेक लग गया है। जब तक मौसम साफ नहीं होता तब नहीं इन परियोजनाओं पर काम भी शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

इसमें अंबाला-शामली राजमार्ग, अंबाला रिंग रोड और शहजादपुर से कालाआम्ब परियोजना शामिल हैं। ये सभी परियाेजनाएं करोड़ों रुपये की हैं। इसमें एक-एक दिन महत्वपूर्ण है। ऐसे में बारिश ने परियोजनाओं पर अड़चन डालने का काम किया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर से काम तेजी से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवा से लुढ़का तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अंबाला में पिछले दो दिनों में बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण फसलों को तो फायदा हुआ मगर सब्जियों की फसलों को अधिक फायदा नहीं है। वहीं, बारिश होने से आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवा ने दिन के तापमान को कम करने का काम किया। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रात्रि तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रात्रि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रात्रि तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरी तरफ शहर के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। आमतौर पर सिटी के नागरिक अस्पताल में 1300 से 1400 मरीज आती हैं मगर शनिवार को 950 मरीज ही दिखाने आए। क्योंकि ओपीडी के समय बारिश हो रही थी। सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग और सीजनल बीमारियों से जुड़े दिखाई दिए।

अभी और गिर गिरेगा रात और दिन का पारा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में तीन जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से दिन और रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।


फोटो- 37
साहा में बारिश से जलभराव, वाहन चालक परेशान

साहा। साहा चौक पर पहले तो यातायात व्यवस्था ही काफी परेशान करती थी। अब बारिश ने भी वाहन चालकों का जीना मुहाल कर दिया। शनिवार को बारिश के कारण राजमार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण साहा चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर अगर मुलाना से कोई एंबुलेंस अंबाला आती है तो उसमें बैठे मरीजों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुकानों के सामने भी कीचड़ ने दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है।

अंबाला में हो रूक रूक कर हो रही बरसात से बच्चे को कुछ इस तरह से उठाकर आता व्यक्ति। संवाद

अंबाला में हो रूक रूक कर हो रही बरसात से बच्चे को कुछ इस तरह से उठाकर आता व्यक्ति। संवाद

अंबाला में हो रूक रूक कर हो रही बरसात से बच्चे को कुछ इस तरह से उठाकर आता व्यक्ति। संवाद

अंबाला में हो रूक रूक कर हो रही बरसात से बच्चे को कुछ इस तरह से उठाकर आता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed