फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Concrete pump machine crosses divide and hits car, four people injured

Ambala News: कंकरीट पंप मशीन डिवाइड पार कर कार में घुसी, चार लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Concrete pump machine crosses divide and hits car, four people injured
गांधी ग्राउंड के सामने कार में घुसी हुई कंकरीट पंप मशीन। सोशल मीडिया
- अंबाला-जगाधरी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला। कैंट के गांधी ग्राउंड के पास रात साढ़े नौ बजे अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर एक कार में कंकरीट पंप मशीन जा घुसी। इससे मशीन राजमार्ग के दूसरी तरफ डिवाइडर को पार कर कार के बोनट में जा लगी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग बैठे थे। जिनमें चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में डेढ़ साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। घायलों को लोगों ने कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार किया जा रहा है।

चश्मदीदों ने बताया कि कार सवार गांधी ग्राउंड की तरफ से कैपिटल चौक पर जा रहे थे। वे अंबाला के हमीदपुर गांव के निवासी हैं और हिमाचल जा रहे थे। वहीं एक अन्य वाहन राजमार्ग के दूसरी तरफ इस मशीन को पीछे बांधकर ले जा रहा था। वाहन की गति काफी तेज थी कि इतने में मशीन का जैक वाहन से टूट गया। इसके बाद मशीन उछलती हुई डिवाइडर को पार कर सीधे कार में आगे की तरफ जा घुसी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कार में तीन लोग, एक महिला व एक डेढ़ साल का बच्चा सवार थे। इस हादसे के बाद जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed