{"_id":"65de5c20b81bd3c8e006d4d4","slug":"computerized-accounting-course-started-for-students-ambala-news-c-36-1-amb1003-118986-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटरीकृत लेखांकन पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटरीकृत लेखांकन पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन
शहर स्थित राजकीय आईटीआई में कंप्यूटरीकृत लेखांकन और मशीनिस्ट पाठ्यक्रम शुरू हुआ
अंबाला सिटी। शहर स्थित राजकीय आईटीआई में सिडबी प्रायोजित कंप्यूटरीकृत लेखांकन और मशीनिस्ट पाठ्यक्रम शुरू हुआ। यह 35 दिनों का मुफ्त कोर्स है, जिसकी उद्योग जगत में बहुत मांग है।
इस कोर्स में अंबाला जिला हरियाणा के 50 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कोर्स में कंप्यूटरीकृत लेखांकन और मशीनिस्ट के बारे में सिखाया जाएगा। इस कोर्स को पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस कोर्स में प्रतिदिन निशुल्क दोपहर का भोजन दिया जाएगा।
असीमा महासचिव गौरव सोनी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कंप्यूटरीकृत लेखांकन और मशीनिस्ट कोर्स के कई फायदे हैं, जो उम्मीदवार इस कोर्स को अच्छे से पूरा करेंगे, उन्हें कंपनियों द्वारा नौकरी दी जाएगी। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने कोर्स शुरू करने के लिए एनएसआईसी और सिडबी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि हम भविष्य में एनएसआईसी और सिडबी के साथ मिलकर ऐसे और प्रोग्राम आईटीआई में कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस कोर्स को करने पर छात्रों को रोजगार में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम एनएसआईसी के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश जैन के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। इस उद्घाटन समारोह में डीआईसी कार्यालय अधीक्षक सुभाष चंद्र, एमएसएमई कार्यालय सहायक करण वर्मा, एमआईएस कूल किंग इंडिया से सौरभ आहूजा, टैली सॉल्यूशंस से सौरभ, मशीनिस्ट विशेषज्ञ नेपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, एनएसआईसी विकास अधिकारी पीपी सिंह भी उपस्थित रहे।