फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Computer operators on strike for demands

Ambala News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Computer operators on strike for demands
अंबाला। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को दस दिन बीत चुके हैं। लेकिन यह हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस हड़ताल के चलते तहसील , उप-तहसील और अंत्योदय सरल केद्र में डीएल, आरसी, जमाबंदी, इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित काम पूरी तरह से बंद पडे़ हैं। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ अंबाला के प्रधान मुकेश ने बताया कि वीरवार को अधिकारियों ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को बैठक के लिए समय नहीं दिया। वहीं बुधवार को चंडीगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर और अधिकारियों के बीच बैठक होनी थी। लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक होने से पहले ही स्थगित हो गई थी। ऐसे में विभाग को राजस्व का नुकसान तो हो रहा है। प्रधान ने बताया कि हरियाणा के सभी कंप्यूटर कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आपरेटर अपनी मांगो को लेकर करनाल में उपायुक्त कार्यालय के सामने पिछले नौ दिन से धरने पर बैठे हुए है। वहीं वीरवार शाम को हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ कंप्यूटर आपरेटर के राज्य के पदाधिकारियों के बीच हड़ताल को लेकर आपस में बैठक चल रही है। इस बैठक में आगे की हड़ताल को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed