फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Computer operators on strike for demands

Ambala News: लाइनमैन के ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Computer operators on strike for demands
अंबाला। राजनीतिक दबाव के चलते लाइनमैन के ट्रांसफर के विरोध में अंबाला सर्कल के अधीन आने वाली सभी सब डिविजन नंबर एक, दो, बब्याल, केसरी बराड़ा, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, ईस्ट, बेस्ट, नारायणगढ़, शहजादपुर, चौडमस्तपुर में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर रोष जताया। वहीं अंबाला छावनी के बारह क्रास रोड स्थित सब डिविजन नंबर में एक बैठक यूनिट के खजांची रामलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान तिलक सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ सब यूनिट में कार्यरत रविंद्र सैनी लाइनमैन के पद पर तैनात था। जिसकी राजनीतिक दबाव के कारण नारायणगढ़ सब यूनिट से पानीपत बदली कर दी गई। लाइनमैन रविंद्र सैनी ने अधिकारियों के निर्देश पर एक उपभोक्ता का बिजली का बकाया बिल रुके होने के कारण उसका बिजली का मीटर काट दिया था। इसके बाद उपभोक्ता ने अपने राजनीतिक रशूख का इस्तेमाल करते हुए लाइनमैन रविंद्र सैनी की बदली पानीपत में करवा दी। इस बैठक में उप प्रधान विनोद ठाकुर, अमित गुलाटी, अश्वनी, सुखजिंदर, विक्रम जेई सतीश, जेई ईश्वर व अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed