फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaints related to pension including family identity card came in Samadhan Camp

Ambala News: समाधान शिविर में आई परिवार पहचान पत्र सहित पेंशन से संबंधित शिकायतें

Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 22 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Complaints related to pension including family identity card came in Samadhan Camp
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यत: परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, विधवा पेंशन तथा वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। एसडीएम शिवजीत भारती ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान करें बल्कि उन्हें योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका लाभ लेने के लिए क्या औपचारिकताएं पूरी करनी है और क्या-क्या दस्तावेज लगने है, इस बारे में भी बताएं। शिविर में वार्ड 9 निवासी मौना व आस्था ने एसडीएम को बताया कि वे छह बहनें हैं और पिता मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखाए जाने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा बीपीएल राशन कार्ड भी कट चुका है। इसी प्रकार प्रोमिला देवी निवासी तहसील नाहन ने बताया कि वे पहले हरियाणा में रहते थे और अब हिमाचल में रहते है, वह पति का नाम हरियाणा के दस्तावेज से कटवाकर हिमाचल प्रदेश में दर्ज करवाना चाहती हैं। वार्ड 14 निवासी मीना देवी ने विधवा पेंशन और गांव मियांपुर निवासी जगदीश चंद ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्या रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed