{"_id":"6787f95ed038c130e004e7a4","slug":"complaint-of-abuse-against-doctor-in-trauma-center-ambala-news-c-36-1-ame1006-136020-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टर से गालीगलौज, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टर से गालीगलौज, दी शिकायत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। इसी कारण ड्यूटी डॉक्टर महेश धीमान ने इस बारे में सिटी नागरिक अस्पताल पीएमओ को शिकायत सौंपी है।
डॉ. महेश धीमान ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर सिटी के बास बाजार निवासी अमित कुमार मारपीट में घायल होकर अस्पताल अपना उपचार करवाने के लिए आया था। उपचार के बाद जब नर्सिंग स्टाफ ने अमित से एमएलसी कटवाने की फीस मांगी तो उसने मना कर दिया। थोड़ी देर बाद फीस भर दी गई, लेकिन इसी दौरान अमित के साथ आए आठ से 10 युवकों ने उनके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। इतना ही घायल अमित भी उन्हें अपनी कुर्सी से धकेलने लगा था। इसी दौरान अस्पताल चौकी से पुलिस कर्मी भी ट्रामा सेंटर पहुंचे और युवक को वहां से हटाया और मामले को शांत किया।
पीएमओ पूनम चौधरी ने कहा कि इस मामले पुलिस को सूचना दे दी गई है। रात को ही मामला शांत हो गया था। कई बार ऐसे मामले देखने में आते हैं इसलिए पुलिस चौकी के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ट्रामा सेंटर में रात के समय दो सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं।