फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Competition for admission in ITI, Ambala

आईटीआई में रही दाखिले की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Competition for admission in ITI, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रविवार को भी सभी राजकीय एवं प्राइवेट आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर कार्य जारी रहा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों में होड़ ही। वहींदूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अब इसके बाद तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया को लेकर कार्य शुरू होगा।
स्टाफ सदस्यों ने दूसरे राउंड की ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए उनके फीस भरवाने का कार्य करवाया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 20 अभ्यर्थियों ने फीस भरकर अपनी सीट पक्की की।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में पांच अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच पूरी करवाने के उपरांत फीस भरवाई गई। इराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में अभी तक दूसरे चरण की काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थियों की ओर से दाखिला प्राप्त किया गया है तथा अभी तक कुल 458 अभ्यर्थियों की ओर से दाखिला लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में भी दूसरे राउंड की काउंसलिंग में 21 अभ्यर्थियों की ओर से दाखिला लिया जा चुका है। यहां अभी तक कुल 162 अभ्यर्थियों को दोनों राउंड की काउंसलिंग में दाखिला दिया जा चुका है। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि अभी दो और काउंसलिंग होंगी। इस दौरान जो भी अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए इच्छुक होंगे, उन्हें दाखिला दिलवाने का कार्य किया जाएगा।

प्राचार्य भूपेंद्र सिंह को किया सम्मानित
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर एवं राजकीय आईटीआई महिला प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान एवं 10 महिला कर्मचारियों को गृह मंत्री अनिल विज की ओर से एसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की ओर से आयोजित किए गए नेशनल बिल्डर कार्यक्रम में बेस्ट टीचर्स के लिए सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed