फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commissioner's instructions, seal the properties of those who do not pay property tax

Ambala News: आयुक्त के निर्देश, संपत्ति कर न भरने वालों की संपत्ति करें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Commissioner's instructions, seal the properties of those who do not pay property tax
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने नगर परिषद अंबाला सदर, नगर पालिका नारायणगढ़ और नगर पालिका बराड़ा के सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यकारी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने अधीन क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन को बंद करने को लेकर चालान काटें।
विज्ञापन

बकाया संपत्ति कर की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि संपत्ति धारकों को संपत्ति कर भरने में अगर कोई परेशानी आ रही है तो वह नगर परिषद, नगर पालिका जाकर अपनी समस्या टैक्स अधिकारी को बताकर अपने संपत्तिकर बिल को ठीक करवा सकते हैं। संपत्ति कर न भरने वाले संपत्ति धारकों के संपत्ति सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पार्कों का विकास कार्य करवा जाएगा
आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार चाहे वह अंबाला सदर, नगर पालिका नारायणगढ़, नगर पालिका बराड़ा का हो वह अपनी दुकान का समान अंदर रखें। अन्यथा चालान काटने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला नगर आयुक्त ने निर्देश दिए गए कि अंबाला सदर, नगर पालिका नारायणगढ़, नगर पालिका बराड़ा में पार्कों का विकास कार्य करवा जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के सभी छोटे प्वाइंट खत्म करें
नगर परिषद अंबाला सदर, नगर पालिका नारायणगढ़, नगर पालिका बराड़ा के शौचालय की सफाई, रिपेयर व निर्माण करवाया जा रहा हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में सफाई पर पूर्ण जोर दें। नाले और नालियों की सफाई के लिए टेंडर लगाएं। डोर टू डोर के माध्यम से इन सभी क्षेत्रों की सफाई करवाएं। कूड़े के सभी छोटे प्वाइंट खत्म करें और यह भी कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति अवैध अतिक्रमण करते पाया गया कि उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed