फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commission Agents Outraged Over Failure to Lift Wheat at Sardehri Mandi; Stage Protest by Sitting on the Road

Ambala News: सरदेहड़ी मंडी में गेहूं का उठान न होने से भड़के आढ़ती, सड़क पर बैठ जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Commission Agents Outraged Over Failure to Lift Wheat at Sardehri Mandi; Stage Protest by Sitting on the Road
बराड़ा। सरदेहड़ी खरीद केंद्र पर गेहूं का उठान नाममात्र होने से आढ़तियों का धैर्य जवाब दे गया। वीरवार को आक्रोशित आढ़तियों ने मंडी के बाहर पल्लड़ बिछाकर धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़तियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सढ़ौरा-दोसड़का मुख्य मार्ग पर जाम लगा देंगे। इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


मंडी में तिल धरने की जगह नहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली लाना हुआ दूभर
विरोध प्रदर्शन कर रहे आढ़ती पवन सैनी, मोहित गर्ग, साहिल सैनी, और नरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से सरकारी खरीद शुरू हुई है, उठान की प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। मंडी गेहूं की बोरियों से लबालब भर चुकी है। इस कारण अब किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अंदर लाना भी असंभव हो गया है। आढ़तियों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग से उठान तेज करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की चेतावनी पर हरकत में आया विभाग
जैसे ही आढ़तियों ने सड़क जाम करने के लिए पल्लड़ बिछाए, मार्केट कमेटी बराड़ा के सचिव राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों को समझाया और आश्वासन दिया कि उठान के लिए गाड़ियों की संख्या तुरंत बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद आढ़ती शांत हुए और धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं स्वयं सरदेहड़ी केंद्र का दौरा करके आया हूं। उठान प्रक्रिया को गति देने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं और गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई है। मंडी में किसानों और आढ़तियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल आढ़ती प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
- राहुल कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed