फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Colorful fish will enhance the beauty of the lake in Subhash Park

रंग-बिरंगी मछलियां बढ़ाएंगी सुभाष पार्क में झील की शोभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Colorful fish will enhance the beauty of the lake in Subhash Park
सुभाष पार्क की झील में मच्छलियां छोड़ते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
छावनी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क की चार एकड़ झील में अब विभिन्न प्रजातियों की सुंदर व रंग-बिरंगी मछलियां आकर्षण का केंद्र होंगी। बुधवार सुबह हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों की लगभग 200 से अधिक मछलियां झील में छोड़ी गईं। यह मछलियां मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही सुभाष पार्क में एक छोटा चिड़ियाघर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि झील के पानी को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष प्रकार का फव्वारा लगाया गया है। बहुत जल्द झील में बोटिंग का भी प्रावधान किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर भी कॉल किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिंपल, संजीव वालिया, महामंत्री बीएस बिंद्रा, अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, विपिन खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधों से मछलियों को मिलेगी फीड
जिला मत्स्य विभाग की देखरेख में झील में लगभग 200 संतरी, सफेद व गोल्डन रंगों की मछलियों को छोड़ा गया है। जिला मत्स्य अधिकारी रवि बाठला ने बताया कि राऊ और कॉमन र्कोप प्रजाति की मछलियां अभी छील में छोड़ी गई हैं। इसके बाद अन्य प्रजाति की मछलियां छोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया झील में नेचुरल फीड मछलियों के लिए उपलब्ध है। भविष्य में ऐसे पौधे झील में लगाए जाएंगे, जिससे मछलियों को लगातार फीड मिलेगी। उन्होंने बताया कि चार एकड़ स्थित झील में अधिकतम 20 हजार छोटी मछलियां छोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 करोड़ से बदला सुभाष पार्क का स्वरूप
गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से 29 करोड़ रुपये की लागत से सुभाष पार्क को नया रूप दिया गया है। झील में स्टोन पीचिंग कर इसे बेहतर बनाया गया है। खूबसूरती के लिए पार्क के चारों ओर आकर्षक लाइट्स भी लगाई गई हैं। इससे पार्क और झील का रात्रि का नजारा अद्भुत होता है। पार्क में सैकड़ों हेरिटेज लाइट्स, साउंड सिस्टम, गजीबो, म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन, बैठने के लिए बैंच, सीसीटीवी कैमरे, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed