फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Collector rate is set to increase in sectors and freehold areas

Ambala News: सेक्टरों और फ्री होल्ड क्षेत्र में कलेक्टर रेट बढ़ना तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Collector rate is set to increase in sectors and freehold areas
अंबाला सिटी। राजस्व विभाग ने वित्तीय दिसंबर 2024 से लेकर वर्ष 31 मार्च 2025 तक के लिए कलेक्टर रेटों को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार से नए कलेक्टर रेटों के आधार पर रजिस्ट्रियां होंगी। हालांकि अभी तक कलेक्टर रेटों को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के सूत्रों की मानें तो अंबाला सिटी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी के तहत आने वाले क्षेत्रों के रेटों में 10 से 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। इतना ही इजाफा अंबाला कैंट के क्षेत्रों का हुआ है। खास बात है कि फ्री होल्ड क्षेत्र यानि सदर बाजार और राय मार्केट के आसपास के क्षेत्र में 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


ये कलेक्टर रेट किए थे प्रस्तावित

पूर्व में राजस्व विभाग ने प्रस्तावित कलेक्टर रेटों में अंबाला शहर में अर्बन एस्टेट सेक्टर-8, मानव चौक, हाउसिंग बोर्ड, अर्बन एस्टेट सेक्टर-10 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-10 में सर्वाधिक बढ़ोतरी प्रस्तावित की थी। इन क्षेत्रों में वर्ष 2023 में 40 हजार कलेक्टर रेट थे जो 60 हजार रुपये प्रति गज तक ले जाने की योजना थी। इसी प्रकार अर्बन एस्टेट सेक्टर 7, सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र और सेक्टर-1 पार्ट जेल लैंड क्षेत्र में भी रेट बढ़ाने की तैयारी थी। यहां 50 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये प्रति गज कलेक्टर रेट तय किए जा सकते हैं। वहीं इस बाद कॉलोनियों को 16 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायिक क्षेत्रों में 33 फीसद होगी बढ़ोतरी



व्यवसायिक क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक कलेक्टर रेट ग्रीन सर्कल होम प्रोजेक्टर सेक्टर 26 और सेक्टर 28 में सर्वाधिक रेट बढ़ सकते हैं। यहां पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही लायलपुर बस्ती, महावीर नगर, रणजीत नगर, मोदी नगर आदि क्षेत्र में भी 33.33 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए जा सकते हैं। जलबेड़ा रोड से राधा स्वामी सत्संग भवन तक व्यवसायिक संपत्ति के कलेक्टर रेट भी 33.33 प्रतिशत बढ़ाए जा रहे हैं।
यहां वर्ष 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये प्रति गज रेट किए जा सकते हैं। इसके साथ ही शक्तिनगर क्षेत्र में भी 25 प्रतिशत तक बढ़ाैत्तरी की जा सकती है। यहां पर पहले 20 हजार से 25 हजार रुपये प्रति गज तक रेट बढ़ाए जा सकते हैं। देव समाज कॉलेज रोड, न्यू क्लॉथ मार्केट, न्यू होलसेल हुड्डा मार्केट, क्लॉथ राम मार्केट और कपड़ा मार्केट है। यहां एक लाख 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन से 1.50 लाख रुपये सरकारी रेट प्रस्तावित हैं।
शहर के प्रमुख क्षेत्रों में प्रस्तावित कलेक्टर रेट



शहर के भगत सिंह मार्केट में इस बार कलेक्टर रेट 37500 रुपये, नई बस्ती में 30000 रुपये प्रति गज, मॉडल टाउन में 30000, विकास विहार में 25000, प्रेम नगर, विजय नगर, मनाली हाउस, जैन नगर, बैंक कॉलोनी, न्यू मॉडल कॉलोनी, सेशन कोर्ट के साथ लगता क्षेत्र, विकास विहार में 22,000 हजार रुपये प्रति गज रेट प्रस्तावित किए गए थे। वहीं मथुरा नगरी एन्कलेव, जवाहर नगर, प्रीत नगर, शहजादपुर हाउस, इंद्र नगर, टेलीफोन एक्सचेंज, सिविल लाइन, नवनीत नगर, विवेक विहार, पुलिस लाइन के पास 22000 रुपये प्रति गज रेट प्रस्तावित थे।



सबसे अधिक तोपखाना बाजार के बढ़ेंगे रेट

प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर गौर करें तो छावनी के तोपखाना बाजार की रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट सर्वाधिक बढ़ाए जा सकते हैं। यहां पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार रामनगर, अमर नगर, इंद्रपुरी, राजेंद्रा पार्क, राजेंद्र नगर, जैन नगर सहित अन्य कॉलोनियों में 33 प्रतिशत कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

वहीं महेश नगर में 20 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं। इसी प्रकार व्यवसायिक क्षेत्र की बात करें तो वाल्मिकी बस्ती, डेरा बस्सी, डेहा कॉलोनी, बाजीगर कॉलोनी, रंगला मंडी, इंदिरा कॉलोनी, मूढ़ा मंडी, धक्का बस्ती और गुजराती कॉलोनी आदि क्षेत्रों में 28 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

वर्जन
कलेक्टर रेट एक दिसंबर से लागू होंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। कई क्षेत्रों के कलेक्टर रेटों में परिवर्तन किया गया है।
-तरुण सोहत, जिला राजस्व अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed