फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wind increased the cold, night temperature dropped

Ambala News: ठंडी हवा चलने से बढ़ी सर्दी, गिरा रात का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cold wind increased the cold, night temperature dropped
अंबाला सिटी। दो दिन से चल रही ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडी हवा चलने और सुन्न कर देने वाली ठंड से रात का तापमान गिर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने के साथ धूलभरी हवा चली। इससे वाहन चालकों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हवा में बदलाव आने की संभावना बन रही है। 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना बन रही है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed