फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave outbreak... cold shivered

Ambala News: शीत लहर का प्रकोप... सर्दी ने कंपाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cold wave outbreak... cold shivered
अंबाला। दिसंबर के जाने में अब 24 घंटे का ही समय शेष रह गया है। मगर दिसंबर जाए इससे पहले ही शनिवार को चली शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो धूप न निकलने और पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवा का असर मैदानी क्षेत्र पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से आसमान पर धुंध छाई रही। ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में अंबाला में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात्रि तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि लोगों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर अपने ढककर बैठने को मजबूर होना पड़ा। अब रविवार को भी इसी प्रकार का मौसम रहने का मौसम वैज्ञानिक अंदेशा जता रहे हैं। इधर सर्दी के प्रकाेप को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत लोगों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सर्दी व घने कोहरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने का उपायुक्त डॉ शालीन ने अनुरोध किया है। साथ ही कोहरे के कारण वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त डॉ शालीन ने जिलावासियों से शीत लहर व अत्यधिक सर्दी के चलते बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

आज भी ठंड और कोहरा सताएगा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 31 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा हवा चलने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद 1 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क तथा सुबह के समय धुंध संभावित है।




कल भी ऐसे ही हालात रहने की आशंका



हरियाणा के कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। यहां दिन और रात्रि के तापमान में काफी कम अंतर दर्ज किया गया। यही हाल अंबाला में भी दिखाई दिए। वहीं इन सभी जिलों में काफी घना कोहरा भी दिनभर रहा। सूर्य देव के दर्शन न होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालात ऐसे दिखे कि दोपहर के समय भी राजमार्गों पर धुंध छाई हुई थी।



प्रशासन ने यह दी सलाह

- घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजों को बंद रखें।

- बीमार होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

- बर्फ के सेवन से बचें।

- शरीर को गर्म रखने के लिए सिर, गर्दन, हाथ और पैर को कपड़ों से ढककर रखें।

- हाथों में दस्ताने व सिर पर टोपी पहनें।

- रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर सब्जियां खाएं।

- गर्म पदार्थ नियमित रूप से पिएं।

- बुजुर्ग, नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरती है।

- सड़क पर कम दृश्यता होने पर वाहन चालक लाइट और इंडीगेटर का प्रयोग करें।

- धुंध के दौरान सड़क पर लेन बदलने और ट्रैफिक क्रॉस करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed