फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold increased due to lack of rain in January

Ambala News: जनवरी में बारिश नहीं होने से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to lack of rain in January
अंबाला सिटी। जनवरी माह में अभी तक बारिश न होने की वजह से कड़ाके की ठंड परेशान कर रही है। बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार छा रहा है। रविवार को भी सुबह से ही तेज हवा ने ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन

दिनभर 3.7 किलोमीटर गति से ठंडी हवा चली और ठिठुरन भरी ठंड ने परेशान किया। हवा चलने से दिनभर कोल्ड डे व कोहरे के कहर ने सताया। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन और रात का तापमान भी लुढ़क गया। दिन का तापमान 4 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी ठंडा दिन रहने की संभावना है। इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में यह तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। यह सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार को शीत दिन व कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनवरी माह में लगातार ठंड बढ़ने का कारण बारिश न होना है, क्योंकि बारिश न होने की वजह से कोहरा लगातार पड़ रहा है और ठंड भी परेशान कर रही है। जब बारिश हो जाती है तो कोहरा जमीन पर बैठ जाता है, लेकिन जनवरी के 21 दिन निकलने के बाद भी बारिश नहीं हुई है।
------आगे ऐसा रह सकता है तापमान

-22 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-24 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-25 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सिटी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार पालकी पर नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण क

सिटी में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार पालकी पर नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed