फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CNG car caught fire after hitting an electric pole in Ambala one died

Ambala: बिजली के खंभे से टकराई सीएनजी कार में लगी आग, 24 वर्षीय युवक की जलकर मौत

Mon, 27 Jan 2025 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 12:10 PM IST
सार

विकास का बड़ा भाई विदेश में पढ़ाई के लिए गया हुआ है। विकास को बॉडीबिल्डिंग का भी शौक था और उसे वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
CNG car caught fire after hitting an electric pole in Ambala one died
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

अंबाला सिटी में कक्कड़माजरा गांव के पास शनिवार देर रात्रि को युवक की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रजौली निवासी विकास के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


विकास 25 जनवरी की रात करीब 9 बजे काम के लिए पंचकूला जा रहा था। इसी दौरान कक्कड़ माजरा के पास बिजली के एक ट्रांसफर से उसकी गाड़ी टकरा गई। परेशान परिजन विकास को रविवार तक ढूंढ़ते रहे, कई घंटे बाद परिजनों को विकास की मौत की खबर लगी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विकास टैक्सी सर्विस कंपनी में गाड़ी चलाता था। 25 जनवरी को विकास शाम को पंचकूला अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था इसी दौरान कक्कड़ माजरा के पास उसकी सीएनजी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण कार में आग लग गई और विकास बुरी तरह से जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहजादपुर थाने से पुलिसकर्मी भी  मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर विकास के शव को बाहर निकाला। पहचान न होने के कारण पुलिस ने विकास के शव को शवगृह में रखवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी शाम को जब परिजनों को पता चला तो उनपर दुखों का बाहर टूट पड़ा। विकास का बड़ा भाई विदेश में पढ़ाई के लिए गया हुआ है। विकास को बॉडीबिल्डिंग का भी शौक था और उसे वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed