फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CNG buses will soon be seen running on the roads of Ambala on the lines of Delhi

दिल्ली की तर्ज पर अंबाला की सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएंगी सीएनजी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
CNG buses will soon be seen running on the roads of Ambala on the lines of Delhi
अंबाला। अब जल्द ही अंबाला की सड़कों पर दिल्ली की तर्ज पर 7 सीएनजी बसें दौड़ती नजर आएंगी। अंबाला सहकारी परिवार कल्याण संघ ने यह बसें खरीद ली हैं। अब इनकी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही बसों का संचालन कभी भी शुरू किया जा सकता है। इन बसों के चलने से वायु प्रदूषण भी कम होगा व यात्रियों को बेहतर सुविधा विभिन्न मार्गों पर मिल सकेगी। सीएनजी की एक बस की कीमत 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही पेट्रोल व डीजल की कीमतों से आमजन में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है, वहीं प्राइवेट वाहन सहित सरकारी वाहनों का खर्च भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन सहकारी समिति बस के संचालकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने फैसला किया है कि अब पुरानी बसों के कंडम होने के बाद जो भी नई बस आएगी वो सीएनजी सुविधा से लैस होगी।
विज्ञापन

खर्च में होगी कटौती, प्रदूषण होगा कम
संघ प्रधान रामनाथ ने बताया कि सीएनजी बसों के चलने से डीजल के भारी-भरकम खर्च से छुटकारा मिलेगा क्योंकि मौजूदा समय में डीजल की कीमत लगभग 90 रुपये है और बस 1 लीटर में सिर्फ 4 किलोमीटर चलती है। लेकिन सीएनजी की प्रति किलो कीमत सिर्फ 55 से 60 रुपये के बीच है। बस की एवरेज भी प्रति किलो 5 किमी. है, वहीं डीजल से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, लेकिन सीएनजी से नाममात्र ही प्रदूषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग रूट पर चलेंगी बसें
7 बसों को अलग-अलग रूट पर चलाया जाएगा। आरटीए ने इस संबंध में बस संचालकों को निर्देश दे दिए हैं। 2 बसें अंबाला शहर से पीपली, 2 बसें अंबाला शहर से लाडवा, 2 बसें अंबाला शहर से नारायणगढ़ वाया हंडेसरा और 1 बस अंबाला शहर से सढ़ौरा के लिए चलेगी।

आरसी का इंतजार
हरियाणा सरकार की वर्ष 2017 पॉलिसी के तहत सीएनजी बसों को चलाने का फैसला लिया है। अब जो भी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी वो सीएनजी ही होंगी। कुछ अन्य बसों को भी जल्द सवारियों की सुविधा अनुसार चलाया जाएगा।
सुरिंदर राजू शर्मा, संघ महासचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed