{"_id":"666757450a624d969304941d","slug":"cm-reached-saha-at-night-workers-were-filled-with-enthusiasm-ambala-news-c-36-1-amb1002-124384-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रात्रि को साहा में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रात्रि को साहा में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन
साहा। साहा के भाजपा कार्यालय में सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी अचानक से रात्रि 10 बजे पहुंच गए। सोनीपत से लौटते हुए सीएम ने अचानक से साहा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया। इतने कम समय में भाजपा नेता भी सीएम से मिलने के लिए साहा के भाजपा कार्यालय में पहुंच गए।
यहां सीएम ने कार्यकर्ताओं से कमियों को पूछा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विपक्ष के संविधान बचाने के संदेश और महिलाओं को एक लाख रुपये देने के झूठे वादे ने काफी असर जनता में छोड़ा। इस पर सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना हौसला बनाए रखें। लोकसभा चुनाव से सबक लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से क्षेत्र में लोगों के बीच कार्य करें। उनकी समस्याओं के समाधान कराने का भी कार्य करें। इसके साथी विपक्ष द्वारा किए गए झूठे वादों की पोल खोलने के लिए भी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा।
उन्होंने कहा आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं इसको लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां के साथ जुट जाए। इस दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर व तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने की सभी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, रमेश व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।